GST से राहत रोटी, दूध, पनीर जैसे ज़रूरी खाने के सामान पर जीएसटी से मिलेगी छूट।,अब तक 5% से 18% जीएसटी लगने वाले कई खाद्य और ज़रूरी सामान पर लागू होगा शून्य जीएसटी। कई शिक्षा सामग्री पर भी जीएसटी से पूरी तरह मिल सकती है राहत।

GST से राहत
रोटी, दूध, पनीर जैसे ज़रूरी खाद्य पदार्थों पर जीएसटी में मिलेगी छूट। खासकर 5% से 18% जीएसटी लगने वाले खाद्य और अन्य सामान पर छूट दिए जाने की जानकारी सामने आई है। यूएचटी दूध, पैकेट पनीर, पिज़्ज़ा ब्रेड, चपाती जैसे सामान पर लागू होगा शून्य जीएसटी। साथ ही 18% जीएसटी लगने वाले पराठों पर भी छूट देने का प्रस्ताव सामने आया है।

GST Photograph: (Google)
इसी तरह शैक्षणिक सामग्री पर भी जीएसटी में छूट मिलेगी। मैप, हाइड्रोग्राफिक चार्ट, एटलस, सभी प्रकार की पेंसिल, वॉल मैप, ग्लोब्स, प्रिंटेड चार्ट, नोटबुक आदि जैसे शिक्षा से जुड़ी वस्तुओं पर जीएसटी में छूट दी जाएगी। फिलहाल इन पर 12% टैक्स लगाया जा रहा है। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों पर टैक्स का बोझ कम होगा। इसी को लेकर आने वाले हफ़्ते दिल्ली में होने वाली 56वीं जीएसटी काउंसिल बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: विवाहिता महिला के साथ संबंध को दुष्कर्म नहीं माना जाएगा, हाईकोर्ट का बड़ा निर्णय





