IPL से ब्रेक लेंगे R Ashwin मेरे लिए यह दिन स्वतंत्रता का प्रतीक है। हर अंत का एक शुभारंभ होता है। एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय समाप्त हो गया है। लेकिन मैं विभिन्न लीगों में खेलना चाहता हूँ। सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी और बीसीसीआई को धन्यवाद।

IPL से ब्रेक लेंगे R Ashwin
टीम इंडिया के क्रिकेटर आर. अश्विन ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर आर. अश्विन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस बारे में जानकारी दी। अश्विन ने लिखा: मेरे लिए यह दिन स्वतंत्रता का प्रतीक है। हर अंत का एक शुभारंभ होता है। आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय समाप्त हो गया है। लेकिन मैं विभिन्न लीगों में खेलना चाहता हूँ। सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी और बीसीसीआई को धन्यवाद।
आईपीएल में अश्विन का रिकॉर्ड
अश्विन ने 5 आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए खेला है।
उन्होंने 2009 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए डेब्यू किया था।
इसके बाद उन्होंने चेन्नई, राजस्थान, दिल्ली, पुणे और पंजाब के लिए खेला।
आईपीएल में 221 मैच खेलने के दौरान उन्होंने 187 विकेट लिए।
2025 आईपीएल में उन्होंने चेन्नई की ओर से खेला।
इसके अलावा, उन्होंने संकेत दिया है कि उनकी नजर विश्व के अन्य टी-20 लीग पर भी है। अश्विन ने 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।
यह भी पढ़ें: BCCI को बड़ा झटका: टीम इंडिया ने खत्म किया Dream11 से करार बीसीसीआई को हुआ करोड़ों का नुकसान





