Bapi Khabar

Bapi Khabar

Blog

बिहार में खौफ का माहौल: नेपाल बॉर्डर से दाखिल हुए जैश ए मोहम्मद के 3 पाक आतंकी

बिहार में खौफ का माहौल आए हुए आतंकवादी हैं रावलपिंडी का हसनान अली, उमेरकोट का आदिल हुसैन और बहावलपुर का मोहम्मद उस्मान। इसको लेकर बिहार पुलिस की ओर से अलर्ट जारी किया गया है और उनके फोटो भी सार्वजनिक किए गए हैं।

बिहार में खौफ का माहौल

बिहार में खौफ का माहौल 3 पाकिस्तानी आतंकी

चुनाव से पहले बिहार में आतंकवादी हमले की आशंका जताई जा रही है। खुफिया विभाग की सूचना के अनुसार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते भारत में घुस आए हैं। इस अलर्ट के बाद बिहार पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्यालय की ओर से पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों आतंकी पाकिस्तान से नेपाल बॉर्डर के जरिए भारत में दाखिल हुए हैं। आए हुए आतंकवादी रावलपिंडी के हसनान अली, उमेरकोट के आदिल हुसैन और बहावलपुर के मोहम्मद उस्मान बताए जा रहे हैं। इस संबंध में बिहार पुलिस ने जानकारी साझा करते हुए उनके फोटो भी जारी किए हैं। खुफिया विभाग की सूचना के मुताबिक, आतंकी अगस्त के दूसरे सप्ताह में नेपाल के काठमांडू पहुंचे थे और पिछले सप्ताह वे बिहार में घुस आए हैं।

इसलिए किसी भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश खुफिया विभाग की ओर से दिए गए हैं। आतंकियों की जानकारी मिलने के बाद बिहार की सीमावर्ती इलाकों में गश्त कड़ी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: भारत लाएगा S-500 मिसाइल डिफेंस सिस्टम, रूस ने बढ़ाया कदम

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *