Bapi Khabar

Bapi Khabar

Cricket

Asia Cup 2025: पाकिस्तान टीम से बाबर और रिज़वान बाहर, संन्यास की चर्चा तेज़।

Asia Cup 2025: पाकिस्तान खराब फॉर्म से जूझ रहे दो पाकिस्तानी क्रिकेटरों को पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर तनवीर अहमद ने संन्यास लेने की सलाह दी थी। खासकर टी-20 फॉर्मेट छोड़ने को कहा है। साथ ही इस फैसले को पाकिस्तान क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।

Asia Cup 2025: पाकिस्तान

Asia Cup 2025: पाकिस्तान

एशिया कप के लिए घोषित 17 सदस्यीय टी-20 टीम से बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान को बाहर कर दिया है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने। एक साहसिक कदम उठाकर इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों की जगह बोर्ड ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी पीसीबी ने सलमान अली आगा को सौंपी है। कभी पाकिस्तान टीम की बैटिंग रीढ़ माने जाने वाले इन दोनों बल्लेबाज़ों का टीम से बाहर होना सभी को हैरान कर रहा है। चर्चा यह भी है कि क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट को दोनों अलविदा कह सकते हैं। खराब फॉर्म से जूझ रहे दो पाकिस्तानी क्रिकेटरों को पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर तनवीर अहमद ने संन्यास लेने की सलाह दी थी। खासकर टी-20 फॉर्मेट छोड़ने को कहा है। वहीं इस फैसले को पाकिस्तान क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है, जहां टीम मैनेजमेंट आक्रामक बल्लेबाज़ों को प्राथमिकता दे रहा है। बाबर और रिज़वान दिसंबर 2024 से पाकिस्तान के लिए कोई टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं।

खराब स्ट्राइक रेट बना बाहर होने की वजह।

बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान को टीम से बाहर किए जाने की मुख्य वजह है टी-20 फॉर्मेट में उनका धीमा स्ट्राइक रेट और प्रदर्शन में निरंतरता की कमी। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के ताज़ा सीज़न में बाबर का स्ट्राइक रेट सिर्फ 128 रहा, जो आधुनिक टी-20 क्रिकेट के हिसाब से बहुत कम है। इसी तरह रिज़वान के प्रदर्शन में भी स्थिरता देखने को नहीं मिली। हालांकि बाबर और रिज़वान के क्रिकेट करियर को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी की ओर से कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।

पाकिस्तान टीम के कोच माइक हेसन ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बाबर आज़म को अपने खेल में कुछ सुधार लाने की ज़रूरत है। हेसन ने कहा, “इसमें कोई शक नहीं कि बाबर को कुछ क्षेत्रों में, खासकर स्पिन गेंदबाज़ी के खिलाफ अपने स्ट्राइक रेट में सुधार करने की सलाह दी गई है। मुझे पता है कि वह इन पहलुओं पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।”

युवा खिलाड़ियों को मौका मिला।

बाबर और रिज़वान की अनुपस्थिति में, चयनकर्ताओं ने सैम आयूब, साहिबज़ादा फ़रहान और मोहम्मद हरीस जैसे युवा और आक्रामक खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। सैम आयूब को मोहम्मद रिज़वान की जगह एक अच्छे ओपनिंग बल्लेबाज़ के रूप में देखा जा रहा है, जबकि बाबर आज़म की जगह मोहम्मद हरीस को मौका दिया गया है।

एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम:

सलमान अली आगा (कप्तान), अबारार अहमद, फहीम अशरफ़, फखर जमां, हरीस रऊफ़, हसन अली, हसन नवाज़, हुसेन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हरीस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज़, मोहम्मद वासिम जूनियर, साहिबज़ादा फ़रहान, सैम आयूब, सलमान मिर्ज़ा, शाहीन शाह आफ़रीदी और सफ़ियान मुक़िम।

यह भी पढ़ें: Rajinikanth Kooli Movie ने रिलीज़ से पहले ही मचाया धमाल, पहला रिव्यू हुआ वायरल!

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *