MS Dhoni: The Original Captain Cool: कोई और नहीं हो सकता कैप्टन कूल! धोनी की जगह लेना नामुमकिन है
MS Dhoni: The Original Captain पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने ‘कैप्टन कूल’ ट्रेडमार्क के लिए आवेदन किया है। अगर धोनी को इस शब्द के ट्रेडमार्क अधिकार मिल जाते हैं, तो कोई भी अन्य व्यक्ति या संगठन कैप्टन कूल शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।

MS Dhoni: The Original Captain
टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी ने अपने मशहूर निकनेम ‘कैप्टन कूल’ के लिए ट्रेडमार्क फाइल किया है। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अपने लोकप्रिय निकनेम ‘कैप्टन कूल’ के लिए ट्रेडमार्क फाइल किया है। ट्रेडमार्क रजिस्ट्री पोर्टल के जरिए 5 जून को ऑनलाइन आवेदन किया गया। ट्रेडमार्क ‘कैप्टन कूल’ 16 जून को ट्रेडमार्क जर्नल में प्रकाशित हुआ और अब यह अक्टूबर तक लागू रहेगा। अगर इस दौरान कोई विरोध नहीं हुआ तो धोनी को नाम के पूरे अधिकार मिल जाएंगे। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने ‘कैप्टन कूल’ ट्रेडमार्क के लिए आवेदन किया है। अगर धोनी को इस शब्द के ट्रेडमार्क अधिकार मिल जाते हैं, तो कोई भी अन्य व्यक्ति या संगठन कैप्टन कूल शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। धोनी ने 5 जून को ट्रेडमार्क रजिस्ट्री पोर्टल के ज़रिए ऑनलाइन आवेदन किया। वह प्रशिक्षण और कोचिंग केंद्रों के लिए ‘कैप्टन कूल’ के इस्तेमाल के लिए विशेष अधिकार चाहते हैं।





