Tanushree Dutta latest news: बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने एक भावुक वीडियो में कहा, “मुझे मेरे घर में परेशान किया जा रहा है। मैंने बहुत कुछ सहा है। ऐसा दोबारा नहीं होगा। कृपया मेरी मदद करें।” उन्होंने दावा किया कि पिछले 4-5 सालों से उनके घर में उन्हें परेशान किया जा रहा है। इस संबंध में उन्हें मंगलवार को पुलिस को फोन करना पड़ा। अभिनेत्री ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस आई और उन्हें उचित तरीके से शिकायत दर्ज कराने को कहा। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी तबीयत अभी ठीक नहीं है।

Tanushree Dutta lates news
तनुश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फूट-फूट कर रोती नज़र आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैं इस टॉर्चर से तंग आ चुकी हूँ!! यह 2018 से चल रहा है। हैशटैग मीतू। आज मैंने हताश होकर पुलिस को फोन किया। प्लीज कोई मेरी मदद करो। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, कुछ करो।”
तनुश्री ने वीडियो में रोते हुए कहा, “मैं अब ठीक नहीं हूँ। पिछले 4-5 सालों में मुझे इतना प्रताड़ित किया गया है कि मेरी सेहत बिगड़ गई है। मैं कोई काम नहीं कर सकती। मेरा घर पूरी तरह से बिखरा हुआ है। मैं अपने घर में नौकर नहीं रख सकती। क्योंकि उन्होंने अपनी मर्ज़ी से नौकर रखे हैं, जिन्होंने मेरे घर का आधा सामान चुरा लिया है। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, कृपया मेरी मदद करें।”
हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने पुलिस और बॉलीवुड से उनकी मदद की गुहार लगाई है। कुछ लोगों ने यह भी दावा किया है कि अभिनेत्री झूठ बोलकर नाटक कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: कुत्ते के काटने की सच्ची घटना कुत्ते का मामूली ज़ख्म बना मौत की वजह – चेतावनी सबके लिए!





