देशभर में एक बार फिर Tomato Price Hike ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। पिछले 15 दिनों में कई शहरों में टमाटर की कीमतों में 50% से भी ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है, जबकि कुछ जगहों पर भाव दोगुने तक पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि अक्टूबर में हुई भारी बारिश के कारण कई राज्यों में टमाटर की फसलें बुरी तरह से प्रभावित हुईं। फसल नुकसान और कम होती सप्लाई की वजह से बाजार में टमाटर के दाम अचानक तेज़ी से बढ़ गए हैं।

सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले एक महीने में खुदरा बाजार में Tomato Price Hike 25% से लेकर 100% तक दर्ज की गई है। उपभोक्ता मंत्रालय के अनुसार, 19 नवंबर को टमाटर का ऑल इंडिया औसत भाव 46 रुपये प्रति किलो पहुंच गया, जबकि एक महीने पहले यही दर करीब 36 रुपये प्रति किलो थी। यानी केवल 30 दिनों में टमाटर की कीमत में लगभग 27% की बढ़ोतरी हो चुकी है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, टमाटर रेट Hike का सबसे बड़ा असर चंडीगढ़ में देखने को मिला है, जहां टमाटर की कीमतों में 112% तक उछाल दर्ज किया गया। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों में भी Tomato Price 40% से ज्यादा बढ़ गए हैं, जिससे उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।
Tomato Price Hike कुछ शहरों में भाव सीधे 80 रुपये तक पहुंच गए
फिलहाल कई शहरों में अच्छी क्वालिटी वाला टमाटर 60 से 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है, और Tomato Price Today को देखकर लग रहा है कि आने वाले दिनों में भी ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद कम है। व्यापारियों का कहना है कि शादी के सीजन और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के चलते मांग बढ़ गई है, जबकि सप्लाई पहले से ही सीमित है। दिल्ली की आजादपुर मंडी के टमाटर व्यापारी संघ के चेयरमैन अशोक कोशिक के अनुसार, स्थिति फिलहाल नियंत्रण में नहीं दिख रही है।

कीमतें घटने से थमी थी महंगाई की रफ्तार
थोक बाजारों में भी Tomato Price Hike का असर साफ दिखाई दे रहा है। महाराष्ट्र जो देश में टमाटर सप्लाई का बड़ा हिस्सा संभालता है वहाँ नवंबर में थोक कीमतों में लगभग 45% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली के थोक बाजारों में भी टमाटर Price Today लगभग 26% तक चढ़ गया। दिलचस्प बात यह है कि सितंबर और अक्टूबर में टमाटर, प्याज और आलू के दाम घटने की वजह से रिटेल महंगाई घटकर 0.25% तक आ गई थी, जो 2013 के बाद सबसे निचला स्तर था। अक्टूबर में टमाटर की महंगाई 42.9% पर थी, यानी कीमतें काफी कम थीं। लेकिन नवंबर आते ही स्थिति पूरी तरह बदल गई और Tomato Price में तेज उछाल देखने को मिला।
इस समय बारिश से खराब हुई फसलों और त्योहार व शादी के सीजन में बढ़ी मांग इन दोनों कारणों का मिला जुला असर Tomato Price Hike को और तेज कर रहा है। सप्लाई पहले से ही कम है और मांग लगातार बढ़ रही है, इसलिए Tomato Price Today में कोई बड़ी राहत फिलहाल दिखाई नहीं दे रही। आने वाले हफ्ते में भी कीमतों में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद कम ही है।
यह भी पढ़ें: Japan Fire भीषण आग में 170 से ज्यादा इमारतें राख, शहर में मचा हड़कंप





