Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया Realme GT 8 Pro और GT 8 Pro Dream Edition पेश कर दिया है। कंपनी ने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में Rico tuned कैमरा सेटअप और लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया है। Realme GT 8 Pro Price भारत में बेस मॉडल के लिए 72,999 रुपये से शुरू होती है। यह डिवाइस Flipkart और Realme की ऑफिशियल वेबसाइट पर दो कलर ऑप्शन Diary White और Urban Blue में खरीद के लिए उपलब्ध रहेगा।

Realme ने गुरुवार को भारत में अपनी GT सीरीज़ का एक और नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने Realme GT 8 Pro नाम से पेश किया है। इसके साथ ही ब्रांड ने एक प्रीमियम वेरिएंट Realme GT 8 Pro Dream Edition भी बाजार में उतारा है। इस नए Realme GT 8 Pro Launch की सबसे खास बात इसका Rico tuned कैमरा सिस्टम है, जो इसे फोटो और वीडियो परफॉर्मेंस के मामले में और भी दमदार बनाता है।

इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में कंपनी ने लेटेस्ट 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट भी दिया है, जिससे Realme GT 8 Pro OnePlus 15 के बाद इस हाई-एंड प्रोसेसर वाला दूसरा स्मार्टफोन बन गया है। उपयोगकर्ता इस नए Realme GT 8 Pro Launch मॉडल को ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और Realme की आधिकारिक साइट से खरीद सकेंगे। अब आगे जान लेते हैं कि भारत में इसकी कीमत कितनी रखी गई है…
Realme GT 8 Pro Price in India
भारत में Realme GT 8 Pro Price की बात करें तो इसका बेस मॉडल 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ 72,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं इसका हाई-एंड वेरिएंट, जिसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलती है, 78,999 रुपये में उपलब्ध होगा। स्टोरेज और RAM के आधार पर यह फ्लैगशिप फोन दो अलग-अलग विकल्पों में खरीदा जा सकता है। Realme GT 8 Pro Dream Edition की कीमत भारत में 79,999 रुपये तय की गई है, जिसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला प्रीमियम कॉन्फ़िगरेशन मिलता है। यह फोन उपयोगकर्ता Flipkart और Realme India की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे। Realme GT 8 Pro सीरीज़ को कंपनी ने दो आकर्षक कलर ऑप्शन Diary White और Urban Blue में पेश किया है।
Realme GT 8 Pro में क्या क्या मिलता है?
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme GT 8 Pro में कंपनी ने 6.79-इंच का QHD+ BOE Q10 फ्लेक्सिबल AMOLED पैनल दिया है। यह डिस्प्ले 144Hz तक के हाई रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और HDR सपोर्ट के साथ आता है। रंगों की गुणवत्ता के लिए डिवाइस में 100% DCI P3 कलर गैमट दिया गया है, जबकि हाई ब्राइटनेस मोड में स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक पहुंच जाती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन नवीनतम Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 चलाता है, जो इसे और भी स्मूद और रेस्पॉन्सिव बनाता है।

GT 8 Pro के कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Realme GT 8 Pro में कंपनी ने Rico GR tuned ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया है। इसमें 50MP का Sony IMX906 प्राइमरी सेंसर (f/1.8 अपर्चर) शामिल है, जिसके साथ 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस (f/2.0) भी मिलता है। लंबे ज़ूम वाली तस्वीरों के लिए फोन में 200MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो डिजिटल जूम के जरिए 120x तक की क्षमता प्रदान करता है। कैमरा के अलावा, फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है, जो इसे परफॉर्मेंस और बैटरी के मामले में और भी पावरफुल बनाता है।
अपग्रेडेड Snapdragon प्रोसेसर
Realme GT 8 Pro में प्रोसेसिंग पावर के लिए क्वालकॉम का नवीनतम 3nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट शामिल किया गया है, जो परफॉर्मेंस को एक नए स्तर पर ले जाता है। इसके साथ फोन में 16GB तक की LPDDR5X RAM और 512GB तक का UFS 4.1 स्टोरेज विकल्प दिया गया है। यह नया Realme GT 8 Pro Processor अधिकतम 4.60GHz की पीक क्लॉक स्पीड प्रदान करता है, जिससे हैवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-एंड ऐप्स बेहद स्मूद तरीके से चलते हैं।
यह भी पढ़ें: इस महीने आ रही है Poco F8 Series डिस्प्ले, कैमरा और चिपसेट की पूरी जानकारी





