PM Modi Bullet Train Journey: बुलेट ट्रेन में सफर किया मोदी ने। जापान दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुलेट ट्रेन में बैठे और यात्रा की। अत्याधुनिक बुलेट ट्रेन ई-10 को देखने के लिए वे मियागी प्रांत के सेंडाई पहुंचे।

PM Modi Bullet Train Journey
बुलेट ट्रेन में सफर किया मोदी ने। जापान दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुलेट ट्रेन में बैठे और यात्रा की। अत्याधुनिक बुलेट ट्रेन ई-10 को देखने के लिए वे मियागी प्रांत के सेंडाई पहुंचे। जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा भी उनके साथ मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने भारतीय ड्राइवरों से भी मुलाकात की। जापान की ईस्ट रेलवे उन्हें प्रशिक्षण दे रही है। ये ड्राइवर भारत में चलने वाली बुलेट ट्रेन को चलाएंगे।
कल मोदी 15वें भारत-जापान शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान दोनों देशों के बीच 150 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। जापान के प्रधानमंत्री ने अगले 10 वर्षों में भारत में 6 लाख करोड़ रुपये निवेश करने की बात कही। जापान के बाद मोदी दो दिवसीय चीन दौरे पर जाएंगे। वह रविवार को एससीओ सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके अलावा मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति पुतिन से भी मुलाकात करेंगे।
यह भी पढ़ें: Ukraine Attack: ड्रोन और मिसाइल हमले में 3 बच्चों समेत 14 नागरिकों की मौत





