जगदीप धनखड़ फिर चर्चा में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़। इस बार पेंशन के लिए आवेदन कर वे फिर खबरों में लौटे हैं। राजस्थान विधानसभा से पेंशन के लिए आवेदन किया है जगदीप धनखड़ ने।

जगदीप धनखड़ फिर चर्चा में
फिर चर्चा में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़। इस बार पेंशन के लिए आवेदन कर वे दोबारा खबरों में लौटे हैं। राजस्थान विधानसभा से पेंशन के लिए आवेदन किया है जगदीप धनखड़ ने। वर्ष 1993 में उन्होंने कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़कर अजमेर ज़िले की किशनगढ़ सीट से विधानसभा में प्रवेश किया था। नियम के अनुसार 74 वर्षीय धनखड़ को मासिक लगभग 42 हज़ार रुपये पेंशन भत्ता मिलेगा। राजस्थान में यह प्रावधान है कि अगर कोई नेता विधायक और सांसद दोनों रह चुका है तो उसे दोनों पदों के लिए उचित पेंशन मिलेगी। वहीं, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने स्पष्ट किया है कि जगदीप धनखड़ ने पेंशन के लिए आवेदन किया है और इस पर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बीते 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा पत्र भेजकर चर्चा में आए थे। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देकर पद से इस्तीफा दिया था।
यह भी पढ़ें: दिल्ली प्रदूषण से घट रही है लोगों की आयु, बढ़ रहा खतरा




