Period Delay Solution: हर महिला को हर महीने पीरियड्स की तकलीफ़ से गुज़रना पड़ता है। उस समय महिलाओं को न जाने कितनी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।

Period Delay Solution
मासिक धर्म महिलाओं के शरीर में होने वाले प्राकृतिक परिवर्तनों में से एक है। हर महिला को हर महीने Menstruation की तकलीफ़ से गुज़रना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो इसे हल्के में न लें और डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। कुछ घरेलू उपाय अपनाकर भी आप इस समस्या से बच सकती हैं, जिससे अनियमितता की दिक़्क़त बहुत कम हो जाती है।

Woman Period Pain Photograph: (Google)
सूखा धनिया: एक चम्मच सूखे धनिए के बीज को दो कप पानी में उबालें और फिर बीजों को छानकर उस पानी को पी लें। इससे पीरियड्स की अनियमितता बंद हो जाएगी और दर्द से भी राहत मिलेगी।
कच्चा पपीता: यदि पीरियड्स में अनियमितता दिख रही है तो कच्चा पपीता खाएँ। इससे Menstrual Cycle के समय होने वाला रक्तस्राव संतुलित होता है और मांसपेशियों को फाइबर मिलता है।
छाछ पिएँ: गर्मी में छाछ पीना अमृत पीने जैसा होता है, लेकिन इससे मासिक धर्म जैसी परेशानियाँ भी दूर होती हैं। आपको बता दें कि छाछ में कैल्शियम, पोटैशियम, प्रोटीन और विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
गुड़: गुड़ में मिनरल्स और आयरन की मात्रा अधिक होने के कारण, रोज़ाना गुड़ खाने से पीरियड्स नियमित हो जाते हैं।
एलोवेरा: घिक्वार (एलोवेरा) का रस निकालकर उसमें शहद मिलाएँ। इसे सुबह नाश्ते से पहले सेवन करें, इससे मासिक धर्म नियमित हो जाएगा।
जीरा: दो चम्मच जीरा रात में पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को पीएं, इससे रक्तस्राव सही होगा।
हल्दी: दूध में या किसी अन्य पेय में हल्दी का सेवन करना शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है। इससे हार्मोन संतुलित बने रहते हैं।
यह भी पढ़ें: Pregnancy Tips: गर्भावस्था में उल्टी की समस्या से ऐसे पाएं राहत!





