Bapi Khabar

Bapi Khabar

MOVIES

Bigg Boss 19 Nominations: नॉमिनेशन की शुरुआत में ही 7 कंटेस्टेंट्स फंसे, घर में मची गहमागहमी!

Bigg Boss 19 Nominations: बिग बॉस 19 के मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स असेंबली रूम में बैठे नज़र आ रहे हैं। इसी दौरान नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है।

Bigg Boss 19 Nominations

Bigg Boss 19 Nominations

सलमान खान का लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर शुरू हो चुका है। पहले ही दिन बिग बॉस ने सभी 16 कंटेस्टेंट्स से एक सदस्य को नॉमिनेट करने के लिए कहकर बड़ा झटका दिया था। अब दूसरे दिन घरवालों के बीच औपचारिक रूप से नॉमिनेशन की प्रक्रिया कराई गई। हैरानी की बात यह है कि शो के दूसरे दिन ही घर से बाहर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हो गए हैं। इनमें से दो नाम काफी चौंकाने वाले हैं।

घरवालों के बीच नॉमिनेशन प्रक्रिया

‘बिग बॉस 19’ के निर्माताओं ने शो का एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें सभी प्रतियोगियों को असेंबली रूम में बैठे देखा गया। उनके बीच नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बिग बॉस 19 के पहले सीज़न के पहले नॉमिनेशन के बारे में घोषणा करते हुए, सभी प्रतियोगियों को एक-एक करके नाम लेने के लिए कहा गया है।

घर से बाहर होने के लिए 7 लोग नॉमिनेट किए गए।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘बिग बॉस 19’ से इस हफ्ते बाहर होने के लिए 7 प्रतियोगी नॉमिनेट किए गए हैं। वे हैं – अभिषेक बाजाज, गौरव खन्ना, जिशान कादरी, नीलम गिरी, तानिया मित्तल, नतालिया जानोस्ज़ेक और प्रणीत मोरे।

गौरव और आवेज़ के बीच झगड़ा

नॉमिनेशन में दो नामों ने सबको हैरान कर दिया हैं, वे हैं – गौरव खन्ना और प्रणीत मोरे। गौरव पहले दिन से ही घर में काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी तरह, कॉमेडियन प्रणीत मोरे भी घर में काफी सक्रिय हैं। ऐसी स्थिति में, जब आवेज़ दरबार ने गौरव को नॉमिनेट किया, तो गौरव गुस्सा हो गए। प्रोमो में दिखाया गया है कि गौरव बहुत असंतोष व्यक्त कर रहे हैं और आवेज़ के साथ उनका तर्क-वितर्क हो रहा है। इसके बाद आवेज़ दरबार काफी भाव-विह्वल हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें: KGF Actor Death: 55 साल की उम्र में ‘केजीएफ’ फेम एक्टर का निधन, फैन्स में शोक

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *