Akshey Kumar luxury car seized: जब्त हुई बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय की महंगी कार। मंगलवार को बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की कार को जम्मू ट्रैफिक अधिकारियों ने जब्त किया है।

Akshey Kumar luxury car seized
जब्त हुई बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय की महंगी कार। मंगलवार को बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की कार को जम्मू ट्रैफिक अधिकारियों ने जब्त किया है। कानूनी सीमा का उल्लंघन करने के कारण उनकी कार को जब्त किया गया। एक सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए इस्तेमाल की गई उनकी कार में मोटर वाहन अधिनियम के नियमों के अनुसार निर्धारित सीमा से अधिक काले शीशे लगे होने के चलते यह कार्रवाई की गई है।
सूचना के मुताबिक, जम्मू में कार्यक्रम के बाद अक्षय कुमार को एक एसयूवी में जम्मू हवाई अड्डे ले जाया गया था। वहां से उन्हें मुंबई जाना था। हवाई अड्डे पर अक्षय को छोड़ने के बाद, कार जब वापस लौट रही थी तो पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में डोगरा चौक पर कार को रोक लिया और जब्त कर लिया। हालांकि, इस घटना पर अक्षय कुमार की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: व्हाट्सऐप में आई बड़ी खराबी, हाईकोर्ट ने केंद्र व कंपनी को भेजा नोटिस।





