Bapi Khabar

Bapi Khabar

Blog

मुस्लिम युवक अरिफ़ ने प्रेमानंद जी को किडनी दान करने का दिलचस्प प्रस्ताव रखा

मुस्लिम युवक अरिफ़ मुस्लिम होकर प्रेमानंद जी को किडनी देने का प्रस्ताव दिया अरिफ़ ख़ान ने। मध्य प्रदेश के इटारसी के निवासी अरिफ़ ने वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज को अपनी किडनी दान करने का प्रस्ताव रखा है।

मुस्लिम युवक अरिफ़

मुस्लिम युवक अरिफ़ किडनी देने केलिए काहा

मुस्लिम होकर प्रेमानंद जी को किडनी देने का प्रस्ताव दिया अरिफ़ ख़ान ने। मध्य प्रदेश के इटारसी के निवासी अरिफ़ ने वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज को अपनी किडनी दान करने का प्रस्ताव रखा है। इसके लिए उन्होंने ज़िला कलेक्टर को एक पत्र देकर अपनी मंशा जाहिर की है। अरिफ़ ख़ान ने कहा कि वे महाराज के आध्यात्मिक प्रवचन और समाजसेवा से बहुत प्रभावित हैं, इसलिए वे उन्हें अपनी किडनी दान करना चाहते हैं।

Premanand Maharaj Photograph: (Google)

रिपोर्ट के अनुसार, जब यह खबर प्रेमानंद महाराज तक पहुंची, तो उन्होंने अरिफ़ को उनकी किडनी दान करने की इच्छा के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। संत के प्रतिनिधि ने फोन पर अरिफ़ को यह संदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि महाराज उन्हें बहुत जल्द वृंदावन बुलाएँगे। मुस्लिम होने के बावजूद अरिफ़ ने इस प्रयास के माध्यम से पूरे देश को जो साम्प्रदायिक एकता का संदेश दिया है, वह प्रशंसनीय है।

ज़िलाधिकारी को लिखे पत्र में अरिफ़ ने अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा, “आपका आचरण देखकर मैं बहुत खुश हूँ और आपकी सेहत के लिए भी चिंतित हूँ। मैंने आपकी किडनी के बारे में सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से जाना। आप भारत में हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक हैं। मैं स्वेच्छा से आपको अपनी किडनी दान करना चाहता हूँ। आज, इस घृणा से भरे माहौल में, आपके जैसे संतों के लिए दुनिया में रहना बहुत महत्वपूर्ण है। मैं रहूँ या न रहूँ, दुनिया को आपकी आवश्यकता है।”

यह भी पढ़ें: अमेरिकाभा रत व्यापार विवाद, आज से 50% अतिरिक्त शुल्क लागू

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *