पीएम मोदी का बड़ा तोहफा बिहार में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। इससे पहले विभिन्न दलों के नेता प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मोतिहारी जिले का दौरा किया। उन्होंने 7217 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी और गांधी मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे।

पीएम मोदी का बड़ा तोहफा
जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी जी ने कहा, “पूर्वी भारत को आगे बढ़ाने के लिए, हमें बिहार को एक विकसित बिहार बनाना है। आपने इस धरती को राजद और कांग्रेस के बंधनों से मुक्त कराया है, असंभव को संभव बनाया है। इसी का परिणाम है कि आज बिहार में गरीबों के कल्याण की योजनाएं सीधे गरीबों तक पहुंच रही हैं। पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश के गरीबों के लिए 4 करोड़ से अधिक घर बनाए गए हैं। इसमें से लगभग 60 लाख घर अकेले बिहार में बनाए गए हैं। अकेले हमारे मोतिहारी जिले में ही लगभग 3 लाख गरीब परिवारों को पक्के घर मिल चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।”
यह भी पढ़ें: नॉन-वेज दूध क्या है? जानिए अमेरिका इसे भारत में क्यों करना चाहता है सप्लाई!





