Bapi Khabar

Bapi Khabar

MOVIES

War 2 Trailer Released: रितिक रोशनऔर जूनियर एनटीआर का ज़बरदस्त एक्शन अवतार!”

War 2 Trailer Released: अयान मुखर्जी की आगामी एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ की घोषणा के बाद से ही दर्शक इसकी रिलीज़ को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म की रिलीज़ में अब सिर्फ़ तीन हफ़्ते बाकी हैं, और इसका बहुप्रतीक्षित शानदार ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर आज रिलीज़ हुआ और इसमें दोनों सुपरस्टार एक रोमांचक एक्शन थ्रिलर में नज़र आ रहे हैं।

War 2 Trailer Released

War 2 Trailer Released

ट्रेलर में दो सुपरस्टार रितिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच जबरदस्त टक्कर देखने के बाद, फैन्स फिल्म की रिलीज़ को लेकर और भी ज़्यादा उत्साहित हो रहे हैं। ‘वॉर 2’ के ट्रेलर में एक्शन और रोमांस का भरपूर तड़का है। फिल्म में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी पहली बार बिकिनी में नज़र आएंगी। ट्रेलर में रितिक के साथ कियारा का रोमांस भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

जूनियर एनटीआर ‘वॉर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। ‘वॉर 2’ 2019 में रिलीज़ हुई ‘वॉर’ का सीक्वल है। रितिक रोशन एक बार फिर कबीर के किरदार में नज़र आएंगे। फिल्म में कियारा आडवाणी और आशुतोष राणा भी अहम भूमिकाओं में हैं। यशराज स्पाई यूनिवर्स की यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

यह भी पढ़ें: Divya Bharti death mystery: 16 की उम्र में सुपरस्टार, 19 में मौत और उसके बाद रहस्य ही रहस्य!

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *