नितेश तिवारी की रामायण इस फ़िल्म के पहले भाग की शूटिंग पूरी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, फ़िल्म में सुग्रीव के किरदार के लिए एक सक्षम अभिनेता को चुना गया है, वहीं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जटायु के किरदार में अपनी आवाज़ देंगे।

नितेश तिवारी की रामायण
रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ‘रामायण’ को लेकर सिनेप्रेमियों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। निर्देशक नितेश तिवारी की इस फ़िल्म के पहले भाग की शूटिंग पूरी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, फ़िल्म में सुग्रीव के किरदार के लिए एक सक्षम अभिनेता को चुना गया है, वहीं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जटायु के किरदार में अपनी आवाज़ देंगे।
सुग्रीव की भूमिका में अमित सियाल
‘रेड 2’, ‘मिर्जापुर’ और ‘महारानी’ जैसी वेब सीरीज में अपने दमदार अभिनय के लिए मशहूर अमित सियाल को ‘रामायण’ में सुग्रीव की भूमिका में देखा जाएगा। ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर अपनी एक अलग पहचान बना चुके अमित के लिए यह एक बड़ा प्रोजेक्ट साबित होने वाला है। उनके अभिनय कौशल से फिल्म को एक नया आयाम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, अमिताभ बच्चन को इस फिल्म में एक अहम भूमिका के लिए चुना गया है। वह सिर्फ जटायु के किरदार को अपनी आवाज़ ही नहीं देंगे, बल्कि फिल्म के सूत्रधार या नैरेटर भी हो सकते हैं। उनकी गहरी आवाज़ फिल्म की शुरुआत को और अधिक प्रभावशाली बना देगी, ऐसी उम्मीद निर्माताओं ने जताई है।
फिल्म के मुख्य कलाकार
निर्माता नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस और DNEG जैसी कंपनियों द्वारा निर्मित इस फिल्म का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये है। फिल्म में मुख्य किरदारों के लिए चुन-चुनकर कलाकारों को लिया गया है।
भगवान श्रीराम: रणबीर कपूर
माता सीता: साई पल्लवी
लक्ष्मण: रवि दुबे
हनुमान: सनी देओल
रावण: रॉकिंग स्टार यश
रिलीज़ तारीख़
यह फ़िल्म दो भागों में रिलीज़ होगी। पहला भाग 2026 की दिवाली पर और दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर रिलीज़ करने की योजना है। रणबीर कपूर फ़िल्म के पहले भाग की शूटिंग पूरी कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Achyut Potdar Death: फिल्म 3 Idiots के प्रोफेसर अच्युत पोटदार नहीं रहे, याद आएगा उनका डायलॉग।




