Railway Rules: विमान यात्रा की तरह ट्रेन यात्रियों को भी अपने लगेज के वज़न और आकार पर ध्यान देना होगा। निर्धारित सीमा से ज़्यादा वज़न का सामान ले जाने पर यात्रियों को भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।

Railway Rules
भारतीय रेल अपने यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा अनुभव देने के लिए हमेशा प्रयासरत रहती है। अब रेलवे लगेज परिवहन नियमों को सख़्ती से लागू करने जा रही है। यानी, विमान यात्रा की तरह ट्रेन यात्रियों को भी अपने लगेज के वज़न और आकार पर ध्यान देना होगा। निर्धारित सीमा से ज़्यादा वज़न का सामान ले जाने पर यात्रियों को भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।
क्यों है यह नया नियम?
अक्सर यात्री ज़्यादा लगेज लेकर यात्रा करते हैं, जिससे ट्रेन के डिब्बों में भीड़ हो जाती है और अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए यह नियम लागू करने जा रही है। इसके लिए प्रमुख स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक वज़न मशीनें लगाई जाएंगी। एयरलाइंस की तरह ट्रेन यात्रा के लिए भी इस नियम को पूरी तरह लागू करने की तैयारी चल रही है। नियम के अनुसार, यात्रा की विभिन्न श्रेणियों के लिए मुफ़्त लगेज ले जाने की अनुमति अलग-अलग होगी। जैसे कि, फर्स्ट क्लास एसी कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए 70 किलोग्राम तक सामान ले जाने की अनुमति होगी। इसी तरह एसी सेकेंड क्लास यात्रियों के लिए यह सीमा 50 किलोग्राम और थर्ड क्लास एसी व स्लीपर क्लास यात्रियों के लिए 40 किलोग्राम तक होगी। वहीं, यदि सामान्य टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों की बात करें तो उनके लिए साथ में ले जाने वाले लगेज का वज़न 35 किलोग्राम तक हो सकता है। बहुत जल्द यह नियम लागू किया जाएगा।

Railway station Photography: (Google)
रेलवे प्लेटफ़ॉर्म में प्रवेश करने से पहले ही यात्रियों के बैग का वज़न और उसका आकार जाँचा जाएगा। और एक ख़ास बात यह है कि केवल लगेज का वज़न ही नहीं, बल्कि उनके ट्रैवल बैग के आकार को भी इसमें शामिल किया जाएगा। इस संबंध में रेल अधिकारियों का कहना है कि यह नियम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों के लिए ज़रूरी है। क्योंकि कई बार यात्री अपने साथ बहुत ज़्यादा सामान लेकर चलते हैं, जिससे कोच में बैठने और आने-जाने में परेशानी होती है। अधिकारियों ने अत्यधिक लगेज को सुरक्षा की दृष्टि से ख़तरा भी बताया है।
यह भी पढ़ें: UPI App से मिलेगा लोन: अब बैंक जाने की ज़रूरत नहीं।





