Bapi Khabar

Bapi Khabar

tech

PVC Aadhaar Card सबसे आसान तरीका, सीधा घर पर मिलेगा डिलीवरी

आज के समय में हर नागरिक PVC Aadhaar Card के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। यदि आपका आधार कार्ड गुम हो गया है या पुराना कार्ड खराब हो चुका है, तो UIDAI अब आपको PVC आधार कार्ड मंगवाने का विकल्प देता है। इसके लिए आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सिर्फ 50 रुपये का शुल्क देना होगा। कार्ड ऑर्डर करने के बाद यह लगभग 7 से 15 दिनों के भीतर आपके घर के पते पर पहुंच जाता है।

PVC Aadhaar Card

आज आधार कार्ड देश के हर नागरिक के लिए सबसे जरूरी पहचान पत्रों में से एक माना जाता है। पहचान की पुष्टि, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, बैंकिंग कार्यों, मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन और यहां तक कि नया सिम कार्ड लेने तक लगभग हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है। ऐसे में यदि आपका आधार कार्ड टूट गया हो, खराब हो गया हो या कहीं खो गया हो, तो घबराने की बात नहीं है। बहुत ही कम शुल्क में आप आसानी से PVC आधार कार्ड मंगवा सकते हैं।

UIDAI ने लोगों की सहायता को ध्यान में रखते हुए अब आधार कार्ड को PVC यानी प्लास्टिक कार्ड के रूप में उपलब्ध कराने का विकल्प शुरू किया है। यह कार्ड सामान्य पेपर आधार की तुलना में अधिक मजबूत, टिकाऊ और दिखने में बिल्कुल ATM या डेबिट कार्ड जैसा प्रीमियम फील देता है। यदि आप भी अपना PVC आधार कार्ड मंगवाना चाहते हैं, तो आगे हम आपको इसका सबसे आसान तरीका समझाने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे…

घर बैठे PVC Aadhaar Card Order ऑर्डर करने का तरीका

  1. सबसे पहले आपको UIDAI के myAadhaar पोर्टल पर जाना होगा, जिसका एड्रेस है myAadhaar.uidai.gov.in
  2. इसके बाद होमपेज पर दिख रहे Order Aadhaar PVC Card विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब अपना आधार नंबर दर्ज करें।
  4. इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भर दें।
  5. अब Send OTP बटन पर टैप करें।
  6. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड या वैकल्पिक मोबाइल नंबर पर भेजा गया OTP दर्ज करें।
  7. सभी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देने के बाद Submit विकल्प पर क्लिक करें।
  8. अब आपके सामने पेमेंट पेज खुलेगा, जहां आपको 50 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।
  9. भुगतान सफल होते ही आपका PVC आधार कार्ड का ऑर्डर दर्ज हो जाएगा।
  10. कुछ दिनों के भीतर आपका PVC आधार कार्ड आपके पते पर पहुंचा दिया जाएगा।

PVC आधार कार्ड की डिलीवरी में कितना समय लगता है?

PVC आधार कार्ड तैयार होने के बाद इसे भारतीय डाक विभाग के स्पीड पोस्ट के माध्यम से आपके पते पर भेजा जाता है। आमतौर पर यह प्रक्रिया 7 से 15 दिनों के बीच पूरी हो जाती है, और कार्ड आपके घर तक पहुंच जाता है।

यह भी पढ़ें: इस महीने आ रही है Poco F8 Series डिस्प्ले, कैमरा और चिपसेट की पूरी जानकारी

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *