PUBG प्रेमियों को बड़ा झटका डेवलपर्स के अनुसार पुराने कंसोल से नए कंसोल की ओर ट्रांज़िशन करना बेहद ज़रूरी है। इसका मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को अधिक स्थिर और स्मूद गेमप्ले अनुभव देना, भविष्य के अपडेट्स के साथ गेम को और बेहतर बनाना और पुराने डिवाइस पर होने वाले क्रैश व परफ़ॉर्मेंस समस्याओं को समाप्त करना है।

PUBG प्रेमियों को बड़ा झटका
बैटलग्राउंड्स ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि यह गेम अब *PlayStation 4 और Xbox One पर उपलब्ध नहीं होगा। डेवलपर टीम ने कहा है कि यह गेम केवल नए कंसोल *PlayStation 5 और Xbox Series X/S पर ही उपलब्ध रहेगा। इसे इस साल नवंबर से बंद कर दिया जाएगा। PUBG: Battlegrounds का PS4 और Xbox One का सफर 13 नवंबर 2025 को समाप्त हो जाएगा। लगभग सात साल पहले यह संस्करण लॉन्च किया गया था, जब इसे PlayerUnknown’s Battlegrounds नाम से जाना जाता था। इसी तरह, PUBG का PS5 और Xbox Series X संस्करण नवंबर 2020 में आया था।
डेवलपर्स के अनुसार, पुराने कंसोल से नए कंसोल की ओर ट्रांज़िशन करना बेहद ज़रूरी है। इसका मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को अधिक स्थिर और स्मूद गेमप्ले अनुभव देना, भविष्य के अपडेट्स के साथ गेम को और बेहतर बनाना और पुराने डिवाइस पर होने वाले क्रैश व परफ़ॉर्मेंस समस्याओं को समाप्त करना है।
नए कंसोल पर क्या नया मिलेगा?
जो खिलाड़ी PUBG को PS5 और Xbox Series X/S पर खेलेंगे, उन्हें मिलेगा :
- बेहतर ग्राफिक्स और विजुअल्स
- अधिक स्थिर फ्रेमरेट्स
- Xbox Series S यूज़र्स के लिए रेज़ोल्यूशन मोड और परफॉर्मेंस मोड का विकल्प
- सभी प्लेटफ़ॉर्म्स पर 60 FPS गेमिंग अनुभव का लक्ष्य
इस पर स्टूडियो ने कहा, “यह फैसला लेना आसान नहीं था। PS4 और Xbox One पर इतने सालों से खेल रहे खिलाड़ियों को यह खबर देना हमें भी अच्छा नहीं लगा। लेकिन PUBG के लंबे भविष्य और निरंतर विकास के लिए यह कदम उठाना ज़रूरी था।
रिफंड पॉलिसी क्या होगी?
जो खिलाड़ी PS4 और Xbox One पर PUBG: Battlegrounds खेल रहे थे और अगली पीढ़ी के कंसोल पर शिफ्ट नहीं कर पाएंगे, उनके लिए रिफंड की सुविधा दी जाएगी। Battlegrounds Plus और PUBG: Battlegrounds के लिए रिफंड संबंधित प्लेटफ़ॉर्म (Sony और Microsoft) की पॉलिसी और नियमों के अनुसार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि PUBG साल 2022 से फ्री-टू-प्ले गेम बन चुका है। अब PUBG कंसोल गेमिंग का फोकस पूरी तरह नेक्स्ट जेनरेशन प्लेटफ़ॉर्म पर रहेगा।
यह भी पढ़ें: रोबो फिश का कमाल: समुद्र से प्लास्टिक खाकर बनाएगी पावर।





