Bapi Khabar

Bapi Khabar

tech

Poco Pad M1 जल्द लॉन्च होने वाला हे. 12,000mAh बैटरी और 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ

Poco जल्द ही अपना नया Poco Pad M1 पेश कर सकता है, जो पिछले साल लॉन्च हुए Poco Pad का सीधा सक्सेसर होगा। एक टिप्स्टर के मुताबिक, इसके प्राइस, डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी सहित लगभग सभी प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुके हैं। लीक्स के अनुसार, टैबलेट में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 12.1-इंच 120Hz LCD डिस्प्ले, Android 15 आधारित HyperOS 2 और 12,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है।

Poco Pad M1

Poco Pad M1 को लेकर खबर है कि कंपनी इसे पिछले साल लॉन्च हुए Poco Pad के अपग्रेडेड वर्ज़न के रूप में तैयार कर रही है। एक टिप्स्टर ने इस नए टैबलेट की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी शेयर की है। लीक्स के मुताबिक, Poco Pad M1 में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसके साथ LPDDR4X RAM मिलने की उम्मीद है। टैबलेट में 12.1 इंच की 120Hz LCD डिस्प्ले और Android 15 आधारित सॉफ्टवेयर देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि डिवाइस 12,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ मार्केट में एंट्री कर सकता है।

Poco Pad M1 के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, मिली जानकारी

टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे के अनुसार, Poco Pad M1 का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल यूरोप में EUR 349 (करीब 36,000 रुपये) की कीमत पर उपलब्ध हो सकता है। लीक्स बताते हैं कि इस टैबलेट में 12.1-इंच का LCD पैनल होगा, जो 1,600 x 2,560 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो, इसमें पीछे की तरफ 8-मेगापिक्सल सेंसर और फ्रंट में वीडियो कॉल व सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Poco Pad M1 में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट दिया जाएगा, जिसके साथ LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलने की संभावना है। बताया जा रहा है कि कंपनी टैबलेट में माइक्रोSD कार्ड स्लॉट भी शामिल करेगी, जिससे यूज़र्स जरूरत के अनुसार स्टोरेज बढ़ा सकेंगे। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Poco Pad M1 नए HyperOS 2 पर चलेगा, जो Android 15 पर आधारित होगा। ऑडियो के लिए इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप दिए जाने की खबर है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और USB 2.0 पोर्ट शामिल किए जा सकते हैं। लीक में बताया गया है कि टैबलेट का आकार करीब 279.8 x 181.65 x 7.5mm होगा और इसका वजन लगभग 610 ग्राम रहने वाला है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि Poco Pad M1 को IP54 रेटिंग मिल सकती है, जो इसे हल्की धूल और छींटों से सुरक्षा प्रदान करेगी।

टिप्स्टर के अनुसार Poco Pad M1 में 12,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह टैबलेट हाल ही में TDRA (Telecommunications and Digital Government Regulatory Authority) की वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया था, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिलते हैं। लिस्टिंग में केवल इसके Wi-Fi वेरिएंट का जिक्र था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शुरुआती मॉडल में सेल्युलर सपोर्ट नहीं होगा। इसके अलावा, चर्चा है कि Poco Pad M1 असल में Redmi Pad 2 Pro का रीब्रांडेड मॉडल हो सकता है। Redmi Pad 2 Pro को सितंबर में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए EUR 299.90 (करीब 31,000 रुपये) की कीमत पर पेश किया गया था।

यह भी पढ़ें: BSNL का नया Silver Jubilee Plan लॉन्च: सिर्फ ₹225 में 2.5GB डेली डेटा और 30 दिन की वैलिडिटी

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *