ओप्पो आज चीन में अपनी नई Oppo Reno 15 सीरीज पेश कर रहा है, जिसमें Reno 15 और Reno 15 Pro मॉडल शामिल होंगे। अभी के लिए दोनों स्मार्टफोन केवल चीनी मार्केट में उपलब्ध होंगे, लेकिन कंपनी इन्हें जल्द ही ग्लोबल और भारतीय बाजारों में भी लाने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले ही इन फोन के कई अहम फीचर्स और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। साथ ही भारत में इनकी संभावित लॉन्च टाइमलाइन और प्रमुख खूबियों को लेकर भी कई जानकारियाँ सामने आ चुकी हैं। चलिए, इनके बारे में डिटेल में जानते हैं।

भारत में Oppo Reno 15 Series कब आ सकती है?
Oppo Reno 15 और Reno 15 Pro को चीन के बाद जल्द ही ग्लोबल मार्केट में भी पेश किया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह सीरीज फरवरी 2026 तक अंतरराष्ट्रीय और भारतीय बाजारों में पहुंच सकती है। पिछली Reno 13 सीरीज को कंपनी ने जनवरी की शुरुआत में लॉन्च किया था, लेकिन इस बार लॉन्च शेड्यूल थोड़ा आगे खिसक सकता है। इसके अलावा, भारतीय वेरिएंट के फीचर्स चीनी मॉडल से कुछ मामलों में अलग होने की उम्मीद है।
Oppo Reno 15 5G की इंडिया में क्या कीमत हो सकती है?
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि चीन में इन दोनों फोनों की कीमत क्या रखी जाएगी, लेकिन ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार Oppo Reno 15 सीरीज भारत में मिड-रेंज कैटेगरी में एंट्री कर सकती है। अनुमान है कि स्टैंडर्ड Reno 15 मॉडल की शुरुआती कीमत करीब ₹43,000 के आसपास हो सकती है।
Reno 15 5G Series Specifications Overview
ओप्पो की आने वाली Reno 15 5G सीरीज में दो मॉडल Reno 15 और Reno 15 Pro शामिल हो सकते हैं। भारतीय वेरिएंट में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, चीन में लॉन्च होने वाले मॉडल में कंपनी MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है, जिसे आज लंच किए जाने की चर्चा है।

इस बार फोन में एक अपग्रेडेड ट्रिपल कैमरा सिस्टम देखने को मिल सकता है, जिसमें 200MP का मेन सेंसर, 50MP का टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल होने की संभावना है। बैटरी को लेकर भी बड़े बदलाव की चर्चा है. भारतीय मॉडल में Reno 15 5G करीब 6,500mAh की बैटरी के साथ आ सकता है, जबकि चीन वाले वेरिएंट में 6,200mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: Poco Pad M1 जल्द लॉन्च होने वाला हे. 12,000mAh बैटरी और 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ





