No FASTag, No Travelनई दिल्ली: जिन वाहनों पर ढीले फास्टैग पाए जाएंगे, उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल प्लाजा की दक्षता में सुधार, धोखाधड़ी को रोकने, भीड़भाड़ कम करने और आगामी डिजिटल व उन्नत टोलिंग प्रणाली की तैयारी के लिए यह निर्णय लिया है। यह कदम फास्टैग की प्रामाणिकता और इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह (ETC) प्रणाली की अखंडता सुनिश्चित करने और वार्षिक पास व मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) के कार्यान्वयन से पहले महत्वपूर्ण है।

No FASTag, No Travel
सुचारू टोल संग्रह और ‘ढीले फास्टैग’ की रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के लिए, NHAI ने टोल संग्रह एजेंसियों के लिए ढीले फास्टैग की तुरंत रिपोर्ट करना और उन्हें ब्लैकलिस्ट करना आसान बना दिया है। इसे आमतौर पर टैग-इन-हैंड के रूप में भी जाना जाता है। ढीले फास्टैग का मतलब है कि कुछ राजमार्ग उपयोगकर्ता जानबूझकर फास्टैग को अपने वाहन के विंडशील्ड से अलग रखते हैं यह कदम राष्ट्रीय राजमार्गों पर प्रणाली की विश्वसनीयता और उपयोगकर्ता की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।





