Delhi Metro Ticket अब QR-आधारित ऑनलाइन टिकटिंग की सुविधा कई लोकप्रिय ऐप्स पर शुरू कर दी है। इस फैसले से रोज़ाना सफर करने वाले यात्रियों को लंबी लाइन में खड़े रहने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। DMRC और ONDC के साथ हुई साझेदारी के बाद अब WhatsApp,Uber,Google Maps,PhonePe जैसे ऐप्स पर भी आसानी से मेट्रो टिकट खरीदा जा सकता है। चलिए जानते हैं इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है।

Delhi Metro Ticket अब Online
दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर टिकट खरीदने के लिए लंबी लाइनों में खड़े होने का दौर अब खत्म हो चुका है। यात्रियों की यात्रा को और आधुनिक सुविधाजनक बनाने के लिए, दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (DMRC) ने ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के साथ नई डिजिटल साझेदारी की है। इस पहल के बाद अब कई मोबाइल ऐप्स के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन मेट्रो टिकट बुक किए जा सकेंगे, जिससे लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Delhi Metro का QR Ticket WhatsApp से कैसे लें? आसान तरीका

- सबसे पहले DMRC का ऑफिशियल WhatsApp नंबर (+91 9650855800) अपने फोन में सेव करें।
- नंबर पर सिर्फ एक Hi मैसेज भेजें।
- इसके बाद स्क्रीन पर आने वाले मेन्यू में से अपनी पसंद की भाषा चुनें हिंदी या English पसंद करे।
- मेन्यू में दिख रहे Buy Ticket ऑप्शन पर टैप करें और फिर शुरुआती स्टेशन और जहां जाना है वो स्टेशन चुनें।
- अब यात्रियों की संख्या सेलेक्ट करें। एक बार में आप 6 टिकट तक बुक कर सकते हैं।
- सभी डिटेल्स चेक करके कन्फर्म कर दें। इसके बाद आपको पेमेंट का लिंक मिलेगा लिंक पर क्लिक करके पेमेंट पूरा करें।
- पेमेंट सफल होते ही आपके WhatsApp पर ही QR कोड वाला टिकट आ जाएगा। मेट्रो में एंट्री करते समय बस उसे गेट पर स्कैन कर दें और सफर शुरू करें।
Delhi Metro Ticket अब Uber पर स्टेप-by-स्टेप कैसे लें?

- अपने फोन में Uber ऐप खोलें।
- मेन्यू पर टैप कर “Metro Tickets” विकल्प चुनें।
- शुरुआत स्टेशन और End स्टेशन दर्ज करें।
- जितने टिकट चाहिए, उनकी संख्या चुनें।
- पेमेंट के लिए UPI चुनें और जरूरी प्रॉम्प्ट फोलो करके भुगतान पूरा करें।
- पेमेंट सफल होते ही ऐप में QR-बेस्ड टिकट दिखाई देगा।
- मेट्रो स्टेशन पर पहुँचकर उस QR को गेट पर स्कैन करवा कर अपनी यात्रा शुरू करें।
Delhi Metro टिकट PhonePe से कैसे बुक करें?

- PhonePe ऐप ओपन करें और होम स्क्रीन पर मौजूद Commute सेक्शन में जाएं।
- Metro Delhi Book QR Ticket विकल्प चुनें।
- अब अपना स्टार्टिंग स्टेशन और डेस्टिनेशन स्टेशन दर्ज करें और पेमेंट कर दें।
- भुगतान पूरा होते ही QR टिकट तुरंत आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे मेट्रो गेट पर आसानी से स्कैन किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: भारतीयों यूजर के लिए बड़ा धमाका! OpenAI तरफ से ChatGPT Go एक साल केलिए पूरी तरह मुफ़्त !





