Champions League T20 Returns Soon: इस बार चैंपियंस लीग टी-20 को ‘द वर्ल्ड क्लब चैंपियनशिप’ के नाम से जाना जाएगा। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें खेलने वाली टीमें दुनिया की प्रमुख टी-20 लीग जैसे आईपीएल, बीबीएल, सीपीएल, पीएसएल, एसएस20 और द हंड्रेड की चैंपियन होंगी।

Champions League T20 Returns Soon
दर्शकों को फिर से ताबड़तोड़ क्रिकेट का मजा मिलेगा। ICC एक और T20 लीग की तैयारी कर रहा है। फैंस के लिए ये कोई नई बात नहीं है, लेकिन दर्शक पहले भी इस लीग का लुत्फ उठा चुके हैं। लेकिन अब ये लीग नए नाम के साथ मैदान पर उतरेगी। जी हां, जनाब हम बात कर रहे हैं चैंपियंस लीग की, जो 2015 से बंद है। वो लीग जिसमें महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स और रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस दो-दो बार चैंपियन रह चुकी हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार चैंपियंस लीग टी20 को ‘द वर्ल्ड क्लब चैंपियनशिप’ के नाम से जाना जाएगा। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें खेलने वाली टीमें आईपीएल, बीबीएल, सीपीएल, पीएसएल, एसएस20 और द हंड्रेड जैसी दुनिया की प्रमुख टी20 लीग की चैंपियन होंगी। इस बात की प्रबल संभावना है कि चैंपियंस लीग टी20 नए नाम और नए फॉर्मेट के साथ शुरू होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई और ईसीबी इसकी मंजूरी के लिए आईसीसी चेयरमैन जय शाह से बातचीत कर रहे हैं।
चैंपियंस लीग टी20 की शुरुआत सबसे पहले 2009 में हुई थी। यह टूर्नामेंट 2014 तक खेला गया। हालांकि, स्पॉन्सरशिप की कमी और खराब टीआरपी के कारण इसे बैन कर दिया गया। आईपीएल की तरह ही चेन्नई मुंबई ने चैंपियंस लीग टी20 में भी अपना जलवा दिखाया। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स दो बार चैंपियन बनी। चेन्नई सुपर किंग्स 2010 और 2014 में विजेता बनी। इसी तरह मुंबई भी 2011 और 2013 में चैंपियंस लीग टी20 की विजेता बनी।
तब से अब तक 10 साल बीत चुके हैं। विश्व क्रिकेट में बहुत कुछ बदल चुका है। विश्व क्रिकेट एक नए स्तर पर पहुंच चुका है। अलग-अलग देशों ने अपनी-अपनी टी20 लीग शुरू कर दी हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो ‘वर्ल्ड क्लब चैंपियनशिप’ शुरू होने में ज़्यादा समय नहीं लगेगा। कहा जा रहा है कि इस लीग को शुरू करने का यही सही समय है। यह लीग न सिर्फ़ अलग-अलग देशों की चैंपियन टीमों के बीच मुक़ाबला होगी बल्कि दर्शकों को बेहतरीन टूर्नामेंट देखने का मौक़ा भी देगी।





