Jammu Kashmir Ramban: अचानक बादल फटने से जम्मू-कश्मीर के रामबन में भारी तबाही हुई है। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं। कई घर भी नष्ट हो गए हैं। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है। बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में भी बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है।

Jammu Kashmir Ramban
फिर से जम्मू-कश्मीर में प्रकृति का तांडव देखने को मिला। अचानक बादल फटने से जम्मू-कश्मीर के रामबन में भारी तबाही हुई है। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं। कई घर भी नष्ट हो गए हैं। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है। बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में भी बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। गुरेज में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में डर का माहौल है। पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण कई जगह भूस्खलन जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। बारिश और बाढ़ के प्रभाव से कई सड़क संपर्क भी बाधित हो गए हैं। जम्मू-श्रीनगर को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-44 भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
यह भी पढ़ें: बड़ी घोषणा! इस राज्य में महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की मिलेगी मदद





