जापान का बड़ा फैसला सूचना के मुताबिक जापान ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित 550 अरब डॉलर के निवेश पैकेज पर होने वाले समझौते को अचानक रोक दिया है। जापान के शीर्ष व्यापार वार्ताकार रयोसेई ओकाजाबा का गुरुवार को अमेरिका दौरे पर जाना तय था, लेकिन अचानक यह दौरा रद्द कर दिया गया। अमेरिका द्वारा जापानी सामान पर लगाए गए टैरिफ कम करने के बाद यह व्यापारिक समझौता आगे बढ़ा था।

जापान का बड़ा फैसला ट्रंप पर दबाव बढ़ा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को लेकर अब पूरी दुनिया चिंता जता रही है। ट्रंप के टैरिफ हमले के बाद विश्व समुदाय यह सोच रहा है कि अमेरिका की भूमिका को वैश्विक स्तर पर कैसे नगण्य किया जाएगा। खासकर अमेरिका ने भारत पर जिस तरह 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, उसकी चर्चा भी विश्व समुदाय में हो रही है। वेस्टर्न एक्सपर्ट्स ने ट्रंप के इस टैरिफ को आत्मघाती तक कहा है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। जापान ने अमेरिका के साथ होने वाले 550 अरब डॉलर के समझौते के अंतिम चरण में अमेरिका को बड़ा झटका दिया है। जापान के ट्रेड नेगोशिएटर रयोसेई ओकाजाबा ने आखिरी वक्त में अमेरिका दौरा रद्द कर दिया है। जापान की ओर से यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब भारत के प्रधानमंत्री जापान दौरे पर हैं।
सूचना के मुताबिक जापान ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित 550 अरब डॉलर के निवेश पैकेज को लेकर होने वाले समझौते को अचानक रोक दिया है। जापान के शीर्ष व्यापार वार्ताकार रयोसेई ओकाजाबा गुरुवार को अमेरिका दौरे पर जाने वाले थे, लेकिन अचानक यह दौरा रद्द कर दिया गया। अमेरिका द्वारा जापान पर लगाए गए टैरिफ को कम करने के बाद यह व्यापारिक समझौता आगे बढ़ा था। समझौते के मुताबिक अमेरिका ने जापान पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया था। इसके बाद जापान अमेरिका में 550 अरब डॉलर का निवेश करने के लिए तैयार हुआ था।
इसी बीच जापान के मीडिया “क्योदो न्यूज” ने कहा है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ओकाजाबा दोबारा अमेरिका दौरा करेंगे या नहीं। वहीं, रॉयटर्स ने कहा है कि ओकाजाबा अगले हफ्ते अमेरिका दौरे पर जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार में खौफ का माहौल: नेपाल बॉर्डर से दाखिल हुए जैश ए मोहम्मद के 3 पाक आतंकी





