Bapi Khabar

Bapi Khabar

Blog

जियो यूज़र्स को बड़ा झटका! बंद हुआ सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान

जियो यूज़र्स को बड़ा झटका जियो का यह प्लान बजट में आने वाले ग्राहकों के लिए एक फुल पैकेज था। क्योंकि इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता मिलती थी। इसके साथ इसमें ग्राहकों को रोज़ाना 1GB डेटा मिलता था। सिर्फ इतना ही नहीं, इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती थी।

जियो यूज़र्स को बड़ा झटका

जियो यूज़र्स को बड़ा झटका

अगर आप जियो ग्राहक हैं और एक सस्ता मासिक प्लान खोज रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर नहीं है। जियो ने अपने बेहद लोकप्रिय ₹249 मूल्य वाले प्रीपेड प्लान को चुपचाप बंद कर दिया है। जो उपभोक्ता कम से कम 28 दिनों की वैधता के साथ दैनिक डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग चाहते थे, उनके बीच यह प्लान काफ़ी लोकप्रिय था।

क्यों खास था ₹249 वाला प्लान?

Jio का यह प्लान बजट में आने वाले ग्राहकों के लिए एक फुल पैकेज था। क्योंकि इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता मिलती थी। इसके साथ ही इसमें ग्राहकों को प्रतिदिन 1 GB डेटा मिलता था। केवल इतना ही नहीं, इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती थी। ग्राहक प्रतिदिन 100 SMS भी भेज सकते थे। ग्राहकों को अतिरिक्त सुविधाओं के तौर पर Jio Cinema, Jio TV और Jio Cloud जैसी Jio ऐप्स की मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलती थी। कम कीमत में डेटा, कॉलिंग और पूरे महीने की वैधता इस प्लान को ग्राहकों के लिए खास बनाती थी।

क्यों बंद किया गया इस प्लान को?

जिओ ने इस प्लान को बंद करने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी ने अपने लाभ को बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया है। इस प्लान के हटने के बाद अब ग्राहकों को अन्य विकल्प चुनने पड़ेंगे, जो कि अधिक महंगे या कम वैधता वाले हैं।

अब आपके पास कौन-कौन से विकल्प हैं?

यदि आप अब भी एक बजट-फ्रेंडली प्लान खोज रहे हैं, तो जियो का ₹239 वाला प्लान एक विकल्प हो सकता है। इसमें जियो ने कुछ बड़े बदलाव किए हैं। इसमें आपको दैनिक 1.5 GB डेटा मिलेगा। अनलिमिटेड कॉलिंग और दैनिक 100 SMS की सुविधा भी दी गई है। लेकिन इसकी वैधता केवल 22 दिन है, जो 28 दिन के प्लान का उपयोग कर रहे ग्राहकों के लिए एक समस्या पैदा कर सकती है। ऐसे ग्राहकों को महीने के समाप्त होने से पहले फिर से रिचार्ज करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: Palghar Gas Leak: दवा निर्माण कंपनी में हादसा, 4 मौत और 2 की हालत नाज़ुक।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *