TikTok India Return: भारत-चीन के रिश्तों में कड़वाहट के बाद इस ऐप को भारत से बैन कर दिया गया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि यह ऐप फिर से भारत लौटने वाला है। प्रतिबंधित हो चुका यह शॉर्ट वीडियो प्लेटफ़ॉर्म अचानक कुछ वेब उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध हो गया है।

TikTok India Return टिकटॉक युवाओं का पसंदीदा ऐप
5 साल पहले पूरे भारत में टिकटॉक के लिए दीवानगी थी। इस ऐप के बहुत सारे यूज़र्स भारत में थे। कहा जाता था कि टिकटॉक के सबसे ज़्यादा यूज़र्स भारत में ही थे। लेकिन भारत-चीन के रिश्तों में कड़वाहट के बाद इस ऐप को भारत में बैन कर दिया गया था। हालांकि अब खबर आ रही है कि यह ऐप फिर से भारत लौटने वाला है। प्रतिबंधित हो चुका यह शॉर्ट वीडियो प्लेटफ़ॉर्म अचानक कुछ वेब उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध हो गया है, जिससे यूज़र्स की उम्मीदें बढ़ गई हैं। भारत सरकार ने साल 2020 में भारत में सबसे लोकप्रिय चीनी ऐप टिकटॉक को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया था। लेकिन अब यह ऐप फिर से भारतीय युवा पीढ़ी के पास लौटने जा रहा है। इस विषय पर चर्चा हो रही है, लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ भी तय नहीं हुआ है। जून 2020 में भारत सरकार ने टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगाया था। सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 69A के तहत सरकार ने यह कदम उठाया था। उस समय सरकार ने कहा था कि इन ऐप्स की गतिविधियाँ भारत की संप्रभुता, अखंडता, सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के खिलाफ हैं। टिकटॉक के साथ-साथ शेयरइट, यूसी ब्राउज़र, क्वाई, विगो वीडियो और क्लैश ऑफ किंग्स जैसे लोकप्रिय ऐप भी प्रतिबंधित सूची में शामिल किए गए थे।
वर्तमान में आश्चर्यजनक रूप से, टिकटॉक की वेबसाइट की उपलब्धता ऐसे समय में आई है जब भारत और चीन के रिश्तों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। चीनी विदेश मंत्री वांग यी भारत दौरे पर आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई शीर्ष नेताओं से मिले। इसी दौरान चीन ने अमेरिका के शुल्क के खिलाफ भारत को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन भी दिया। इसके अलावा, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी प्रधानमंत्री मोदी को आगामी एससीओ सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। चीनी दूतावास ने भी एक बयान जारी कर कहा है कि भारत और चीन एक नई शुरुआत के लिए तैयार हैं।
हालाँकि टिकटॉक ऐप अभी तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है, लेकिन अचानक वेबसाइट की उपलब्धता ने उपभोक्ताओं के बीच यह उम्मीद जगा दी है कि टिकटॉक प्लेटफॉर्म दोबारा भारत में प्रवेश कर सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर टिकटॉक भारत लौटता है, तो उसे सबसे पहले डेटा सुरक्षा और गोपनीयता से जुड़े सभी सवालों का समाधान करना होगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि टिकटॉक आधिकारिक रूप से भारत में वापसी कर रहा है या नहीं। लेकिन वेबसाइट का सक्रिय होना और भारत-चीन संबंधों में सुधार आना उपभोक्ताओं के बीच टिकटॉक की वापसी को लेकर अटकलों को और तेज कर रहा है।
यह भी पढ़ें: 18 साल बाद आधार कार्ड,जानें किस राज्य सरकार ने किया घोषणा।





