Bapi Khabar

Bapi Khabar

Blog

Dream11 Ban India: करोड़पति बनने का सपना टूटा, गेम खेलने पर लगेगा 3 साल का जेल और 1 करोड़ का जुर्माना!

Dream11 Ban India: 49 रुपये में थार गाड़ी और 3 करोड़ जीतने के लालच पर सरकार ने लगाई रोक। अब अगर डिजिटल जुआ खेला तो भुगतनी होगी 3 साल की जेल। साथ ही 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना भी भरना पड़ेगा।

Dream11 Ban India

Dream11 Ban India

अब रातोंरात करोड़पति बनने का सपना हो गया चकनाचूर। 49 रुपये में थार गाड़ी और 3 करोड़ जीतने के लालच पर सरकार ने लगाई रोक। अब अगर डिजिटल जुआ खेला तो भुगतनी होगी 3 साल की जेल। इसके साथ ही 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना भी भरना पड़ेगा। ऑनलाइन गेम्स पर कसा गया अंकुश। ऑनलाइन गेम की लत में पड़कर कई युवा आत्महत्या कर रहे थे, जिसके चलते सरकार ने गेमिंग ऐप्स पर रोक लगा दी है। लोकसभा में ऑनलाइन गेमिंग बिल पास हो गया है। इसके तहत ऑनलाइन मनी गेमिंग, विज्ञापन और खेलने के लिए प्रलोभन देने पर जुर्माने के साथ-साथ जेल की भी सजा का प्रावधान है।

ऑनलाइन गेम और बेटिंग की वजह से कई जिंदगियां खत्म हो रही हैं। कोई भारी रकम गंवाकर आत्महत्या कर रहा है तो किसी को आत्महत्या के लिए उकसाया जा रहा है। खासकर बच्चे और युवा वर्ग इसके शिकार हो रहे हैं। कई लोग ऑनलाइन गेम खेलकर सर्वस्व गंवा रहे हैं। लोग मानसिक संतुलन खोकर पागल हो रहे हैं। इसी का समाधान करने के लिए केंद्र सरकार लेकर आई है ऑनलाइन गेमिंग बिल-2025। लोकसभा में केंद्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह बिल पेश किया है।

प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल का उद्देश्य है-

  • बेटिंग से जुड़े ऑनलाइन मनी गेम्स को प्रतिबंधित करना
  • प्रत्येक ऑनलाइन गेम का संचालन केंद्र सरकार करेगी
  • ऑनलाइन मनी गेमिंग, विज्ञापन और खेलने के लिए प्रलोभन देने पर जुर्माना
  • जुर्माने की व्यवस्था भी है
  • ई-स्पोर्ट्स और सकारात्मक खेलों को प्रोत्साहित करना
  • प्रौद्योगिकी का सकारात्मक उपयोग

इस पर नज़र रखने के लिए बिल में ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी के गठन का भी प्रावधान है। लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 पारित हो गया है। वॉइस वोट के जरिए यह बिल पास हुआ।हर साल हजारों बच्चे ऑनलाइन गेम खेलकर अपनी जान गंवा रहे हैं। गेम में सर्वस्व खोने के बाद आत्महत्या करने की खबरें आ रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए संसद में ऑनलाइन गेमिंग बिल लाया गया था।

यह भी पढ़ें: Online Gambling Ban: अब नहीं खेल पाएंगे पैसे लगाकर ऑनलाइन जुआ सरकार ने लगाए सख्त नियम।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *