Bapi Khabar

Bapi Khabar

Blog

GST में बड़ा बदलाव: किसानों और मिडिल क्लास को मिलेगी राहत!

GST में बड़ा बदलाव: केंद्र सरकार ने जीएसटी में एक बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है, जिसमें 12% और 28% स्लैब को हटाकर केवल 5% और 18% दो दरें रखने की बात कही गई है।

GST में बड़ा बदलाव

GST में बड़ा बदलाव

जीएसटी दरों को तार्किक बनाने को लेकर राज्यों के वित्त मंत्रियों के समूह (GoM) की एक महत्वपूर्ण बैठक में केंद्र सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार किया गया। बैठक में टैक्स स्लैब को 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत तक सीमित करने के केंद्र के प्रस्ताव पर चर्चा हुई, जिस पर GoM ने सहमति जताई। केंद्र सरकार ने जीएसटी में एक बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है, जिसमें 12% और 28% स्लैब को हटाकर केवल 5% और 18% दो दरें रखने की बात कही गई है।

GST 3D Photography: (Google)

इसके अलावा, तंबाकू और पान मसाला जैसी वस्तुओं पर 40% की एक अलग दर लागू की जा सकती है। दरअसल, केंद्र सरकार GST में बदलाव के माध्यम से आम जनता, किसानों, मध्यमवर्गीयों और MSME को राहत देना चाहती है। इसके जरिए टैक्स व्यवस्था को भी सरल बनाना चाहती है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ 25 रुपये में होगी ECG जांच, खान सर ने शुरू की नई व्यवस्था।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *