मध्यप्रदेश छात्र अपराध पुलिस की जाँच में सामने आया है कि आरोपी छात्र और शिक्षिका एक-दूसरे को दो साल से ज़्यादा समय से जानते थे और छात्र एकतरफ़ा तौर पर शिक्षिका को पसंद करता था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक़, स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आरोपी ने शिक्षिका की साड़ी को लेकर अश्लील टिप्पणी की थी।

मध्यप्रदेश छात्र अपराध पेट्रोल डालकर लगाई आग
हैरान कर देने वाली घटना को अंजाम दिया छात्र ने। 18 वर्षीय छात्र ने अपनी पूर्व स्कूल की 26 वर्षीय शिक्षिका पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी सूर्यांश कोचर ने निजी प्रतिशोध के चलते यह कांड किया। यह घटना मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर ज़िले के कोतवाली थाना अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय क्षेत्र में हुई। सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे आरोपी छात्र पेट्रोल की बोतल लेकर शिक्षिका के घर पहुँचा। शिक्षिका कुछ समझ पाती उससे पहले ही छात्र ने अचानक पेट्रोल डालकर आग लगा दी और घटना स्थल से फरार हो गया। पीड़िता शिक्षिका का शरीर 10-15 प्रतिशत तक झुलस जाने पर उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।
एकतरफ़ा प्यार से प्रतिशोध
पुलिस की जाँच से पता चला है कि आरोपी छात्र और शिक्षिका एक-दूसरे को दो साल से अधिक समय से जानते थे और छात्र एकतरफ़ा रूप से शिक्षिका को पसंद करता था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान शिक्षिका की साड़ी को लेकर आरोपी ने एक अशोभनीय टिप्पणी की थी। इस पर शिक्षिका ने शिकायत की, जिसके बाद छात्र ग़ुस्से में आ गया और उसने ऐसी घटना को अंजाम दिया। एसडीपीओ गुप्ता ने कहा, “यह एकतरफ़ा प्यार और व्यक्तिगत प्रतिशोध का मामला है। शिकायत के बाद छात्र नाराज़ हो गया और उसने इस तरह की जघन्य वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। आरोपी के ख़िलाफ़ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का पूरा बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के कुछ घंटों के भीतर कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डोंगरगांव थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गाँव से आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया। वर्तमान में उसे हिरासत में रखकर पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जाँच जारी है।
यह भी पढ़ें: ₹15,000 की मदद देगी मोदी सरकार आज से शुरू हुआ पोर्टल, जानें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया।




