भारत के लिए नई चुनौती: तिब्बत से जोड़ने के लिए एक बड़ा रेल प्रोजेक्ट ला रहा है बीजिंग

भारत के लिए नई चुनौती
फिर सामने आई चीन की चालाकी। चीनी सरकार शिनजियांग प्रांत को तिब्बत से जोड़ने के लिए एक बड़ा रेल प्रोजेक्ट ला रही है, जिसका कुछ हिस्सा भारत की एलएसी (लाइन ऑफ़ एक्चुअल कंट्रोल) के क़रीब से गुज़रेगा। इस प्रोजेक्ट के निर्माण और संचालन की ज़िम्मेदारी शिनजियांग-तिब्बत रेलवे कंपनी ने संभाली है। लगभग 13.2 बिलियन डॉलर की लागत से यह रेलवे प्रोजेक्ट बनाया जाएगा। चीन का लक्ष्य है कि इस प्रोजेक्ट को 2035 तक पूरा किया जाए।
एलएसी के पास चीन का रेल प्रोजेक्ट होटान से शिगात्से तक, ल्हासा-शिगात्से लाइन से जुड़ेगा रूट लगभग 4,500 मीटर की ऊंचाई पर होगा कुनलुन, काराकोरम, कैलाश और हिमालय पर्वतमालाओं से गुज़रेगा प्रोजेक्ट पर चीन 13.2 बिलियन डॉलर खर्च करेगा। एलएसी के पास चीन का यह रेल प्रोजेक्ट चीनी सेना को और अधिक मदद करेगा। इस साल निर्माण शुरू होगा, 2035 तक काम पूरा होगा। एलएसी के पास चीन यह रेल लाइन बना रहा है, जिससे भारत की चिंता बढ़ रही है। क्योंकि चीन अक्साई चीन जैसे विवादित क्षेत्रों में नया संपर्क विस्तार कर रहा है। मोदी 31 अगस्त से शंघाई सम्मेलन में हिस्सा लेंगे चीन-भारत सीमा मुद्दा उठ सकता है।
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आवारा कुत्तों की देखभाल और बंध्याकरण अब अलग स्थान पर होगा।





