Bapi Khabar

Bapi Khabar

Blog

वोट चोरी की शिकायत कैसे करें? राहुल गांधी ने दी वेबसाइट और हेल्पलाइन की पूरी जानकारी”

वोट चोरी की शिकायत चुनाव में वोट चोरी हो रही है और चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर देश के लोकतंत्र की हत्या कर रहा है। राहुल गांधी ने ऐसा आरोप लगाकर पूरे चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर दिया है। इसे लेकर अब पूरे देश में राजनीति गरमा गई है। पूर्व चुनाव आयोग और इंडिया गठबंधन में शामिल सहयोगी दलों ने राहुल गांधी का समर्थन किया है। लेकिन चुनाव आयोग राहुल गांधी के आरोपों पर न तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है और न ही प्रतिक्रिया दे रहा है। चुनाव आयोग एक राजनीतिक बयानबाज़ी की तरह राहुल गांधी को शपथ लेने के लिए कह रहा है और शपथ न लेने पर माफी मांगने को कह रहा है।

वोट चोरी की शिकायत

इन सबके बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि वोट चोरी (एक व्यक्ति एक वोट) को लेकर भारत के जो लोकतांत्रिक सिद्धांत थे, उन पर चुनाव आयोग हमला कर रहा है। निष्पक्ष चुनाव के लिए स्वच्छ मतदाता सूची अनिवार्य है, ऐसा राहुल ने कहा है।

वोट चोरी की शिकायत

राहुल ने कहा कि चुनाव आयोग के पास हमारी मांग स्पष्ट है। पारदर्शिता दिखाएं और डिजिटल मतदाता सूची को सार्वजानिक करें, ताकि जनता और राजनीतिक दल इसका ऑडिट कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने देश के राजनीतिक दलों और आम जनता से उन्हें समर्थन देने की अपील की। इस संबंध में राहुल गांधी ने एक वेबसाइट जारी की है (http://votechori.in/ecdemand)। यदि आप वोट चोरी को लेकर कोई शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं तो इस वेबसाइट पर जाकर शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा 9650003420 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

इधर राहुल गांधी के ऐसे आरोप पर चुनाव आयोग ने कहा है कि राहुल गांधी बिना तथ्यों और सबूतों के ऐसे गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Rahul पर EC का आरोप: लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। बड़ा बयान जारी!

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *