Bihar Rape Case: बिहार के गयाजी ज़िले से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। पिछले गुरुवार को होमगार्ड भर्ती के दौरान एक महिला अभ्यर्थी बेहोश हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाते समय एम्बुलेंस चालक और तकनीशियन ने सड़क पर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। घटना के सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। हालाँकि, पुलिस ने शनिवार को एम्बुलेंस चालक और तकनीशियन को गिरफ्तार कर लिया।

Bihar Rape Case
युवती बीएमपी-3 में होमगार्ड भर्ती की प्रतियोगी परीक्षा देने गयाजी आई थी। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। तभी दो युवकों ने एम्बुलेंस में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। अस्पताल पहुँचने पर जब उसे होश आया, तो उसने अस्पताल के डॉक्टरों को बलात्कार की सूचना दी
युवती ने बताया कि रास्ते में एंबुलेंस चालक और टेक्नीशियन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। डॉक्टर की सलाह पर मेडिकल टीम गठित कर युवती की जांच कराई गई। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। 26 वर्षीय पीड़िता इमामगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि एंबुलेंस में 3-4 लोग थे, बेहोशी की हालत में उन्होंने मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें: राजस्थान सरकार की अपील तीन बड़े सेलेब्रिटी विवाद में, राजस्थान सरकार की याचिका बनी मुसीबत”





