Good news: LPG cylinder becomes अब राहत की सांस! घटे एलपीजी सिलेंडर के दाम – जानें कितनी हुई कटौती
LPG cylinder becomes : एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी। मंगलवार यानी 1 जुलाई से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती कर दी गई है। तेल कंपनियों ने नई कीमतों का ऐलान कर दिया है। इसे 1 जुलाई से लागू भी कर दिया गया है.
LPG cylinder becomes नई दिल्ली: जुलाई के पहले दिन रसोई गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा ऐलान हुआ है। यह एलपीजी यूजर्स के लिए खुशखबरी लेकर आया है। मंगलवार यानी 1 जुलाई से रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बड़ा बदलाव हुआ है। तेल विपणन कंपनियाँ हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करती हैं। इस महीने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती का फैसला किया गया है। कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 58.50 रुपये की कटौती की है। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी नई मूल्य सूची के अनुसार, मंगलवार 1 जुलाई से दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत 1723.50 रुपये की जगह 1665 रुपये होगी। इसी तरह, नोएडा में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1747.50 रुपये होगी। कोलकाता में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1826 रुपये की जगह 1769 रुपये होगी।

LPG cylinder becomes मुंबई में अब यह 1674.50 रुपये की जगह 1616 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1823.50 रुपये की जगह 1881 रुपये होगी। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कमी से होटल, रेस्टोरेंट और दूसरे कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है। गौरतलब है कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम जून 2025, मई 2025 और अप्रैल 2025 में भी कम किए गए थे. जून में 24 रुपये कम किए गए थे. मई में 14.50 रुपये और अप्रैल में 41 रुपये कम किए गए थे. फरवरी में 7 रुपये कम किए गए थे. लेकिन मार्च में 6 रुपये बढ़ा दिए गए थे. अब जुलाई में चौथी बार दाम कम किए गए हैं.





