Bapi Khabar

Bapi Khabar

Uncategorized

Toll tax: दोपहिया वाहनों के लिए भी देना होगा टोल टैक्स!

सरकार फिलहाल दोपहिया वाहनों से राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स वसूलने पर विचार कर रही है। अगर सरकार इस नियम को लागू करती है तो दोपहिया वाहन चालकों को भी फास्टैग खरीदना होगा और उसे अपने बैंक खाते या डिजिटल वॉलेट से लिंक करना होगा। नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजमार्गों का इस्तेमाल करने वाले दोपहिया वाहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। खबरों के मुताबिक सरकार दोपहिया वाहनों से राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स वसूलने पर विचार कर रही है। यह नियम 15 जुलाई से लागू हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक गजट अधिसूचना प्रकाशित नहीं हुई है।

गौरतलब है कि जब आप दोपहिया वाहन खरीदते हैं तो उसी समय टोल टैक्स वसूला जाता है। ऐसे में जब दोपहिया वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा से गुजरते हैं तो उनसे टोल टैक्स नहीं वसूला जाता है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार पहिया या उससे अधिक वाले वाहनों से ही टोल टैक्स वसूला जाता है। लेकिन नए नियमों के मुताबिक दोपहिया वाहनों को फास्टैग के जरिए टोल देना होगा। अगर कोई भी व्यक्ति इस नियम का उल्लंघन करता है तो उसे 2000 रुपये का जुर्माना देना होगा। अगर सरकार इस नियम को लागू करती है तो दोपहिया वाहन चालकों को भी फास्टैग खरीदकर अपने बैंक अकाउंट या डिजिटल वॉलेट से लिंक करना होगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *