Bapi Khabar

Bapi Khabar

Blog

पीएम किसान नई किस्त जानिए कितनी राशि और कब मिलेगी?

पीएम किसान नई किस्त : प्रधानमंत्री 23 और 24 जुलाई को ब्रिटेन की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। वह ब्रिटिश प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर जा रहे हैं।

पीएम किसान नई किस्त

पीएम किसान नई किस्त

चार महीने पूरे होने को हैं, लेकिन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त आने की अभी तक कोई खबर नहीं है। 20 जून को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर आए थे, तब उम्मीद जगी थी कि किसानों के खातों में 2000 रुपये आएंगे। फिर 18 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी के मोतिहारी दौरे से उम्मीद जगी, लेकिन फिर निराशा ही हाथ लगी। जुलाई खत्म होने को है, लेकिन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का किसानों का इंतज़ार खत्म नहीं हुआ है। अब उम्मीद है कि 2 अगस्त को सरकार की तरफ से कोई अच्छी खबर आ सकती है। हालाँकि अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन जो समीकरण बन रहे हैं, उन्हें देखते हुए इसी तारीख से उम्मीद है। 26 जुलाई तक किसानों के खाते में 2000 रुपये की किस्त पहुँचना मुश्किल होगा क्योंकि प्रधानमंत्री देश में नहीं होंगे।

Farmer photography: ( Google)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 से 26 जुलाई तक ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री 23 और 24 जुलाई को ब्रिटेन की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। वह ब्रिटिश प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर जा रहे हैं। इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी वहाँ से मालदीव जाएँगे। प्रधानमंत्री 25 और 26 जुलाई को मालदीव में रहेंगे। ऐसे में इस दौरान प्रधानमंत्री किसान योजना का पैसा मिलने की संभावना कम है।

यह भी पढ़ें: Chandra Barot death: डॉन के निर्देशक चंद्रा बारोट अब नहीं रहे”

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *