Bapi Khabar

Bapi Khabar

tech

इस महीने आ रही है Poco F8 Series डिस्प्ले, कैमरा और चिपसेट की पूरी जानकारी

Poco F8 Series 26 नवंबर को अपनी नई F8 सीरीज पेश करने जा रहा है, जिसमें F8 Pro और F8 Ultra मॉडल शामिल होंगे। माना जा रहा है कि ये स्मार्टफोन Redmi K90 लाइनअप के रीब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, F8 Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलेगा, जबकि F8 Ultra को कंपनी Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है। अल्ट्रा मॉडल में 50MP का मुख्य सेंसर, ट्रिपल कैमरा सेटअप और 50W वायरलेस चार्जिंग जैसी प्रीमियम सुविधाएँ होने की उम्मीद है।

 Poco F8 Series

Poco अपनी नई F8 सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर इन दिनों तैयारियों में जुटा है। कंपनी 26 नवंबर को इस सीरीज को ग्लोबल स्तर पर पेश करेगी। लाइनअप में Poco F8 Pro और Poco F8 Ultra दो मॉडल शामिल होंगे। आधिकारिक स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स का दावा है कि ये फोन चीन में लॉन्च हुए Redmi K90 और K90 Pro Max के रीब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं। आगे इस अपकमिंग Poco F8 सीरीज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ आपको नीचे विस्तार से मिलेंगी।

Poco F8 Series की प्राइस क्या हो सकती है?

Poco F8 Pro सीरीज ग्लोबल मार्केट के साथ भारत में भी लॉन्च हो सकती है, हालांकि कंपनी ने फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पिछले लॉन्च पैटर्न को देखें तो पोको आमतौर पर ग्लोबल डेब्यू के कुछ हफ्तों बाद अपने फोन भारतीय बाजार में पेश करती है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि F8 Pro सीरीज भारत में संभवतः 2026 की शुरुआत में उपलब्ध हो सकती है।

फिलहाल Poco F8 सीरीज की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि यह सीरीज प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगी, इसलिए इसकी टक्कर सीधे हाल ही में लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15, Oppo Find X9 सीरीज, Vivo X300 सीरीज और अन्य हाई-एंड एंड्रॉयड डिवाइसेज़ से होने की उम्मीद है।

Poco F8 Series क्या होंगे इसके खास फीचर्स?

Poco F8 Pro और F8 Ultra दोनों स्मार्टफोन फ्लैगशिप-ग्रेड फीचर्स के साथ लॉन्च किए जाएंगे। डिस्प्ले की बात करें तो Ultra मॉडल में 6.9 इंच का OLED स्क्रीन मिलने की उम्मीद है, जबकि F8 Pro में 6.59 इंच का OLED पैनल देखा जा सकता है। दोनों ही फोन 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएंगे, जो इन्हें विज़ुअल एक्सपीरियंस के मामले में काफी पावरफुल बनाएगा। खबरों के मुताबिक, Poco F8 Pro में कंपनी Snapdragon 8 Elite चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है। वहीं, F8 Ultra मॉडल को और भी ज्यादा पावरफुल बनाते हुए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है।

Poco F8 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलने की संभावना है, जिसमें 50MP का मुख्य सेंसर शामिल होगा। इसके साथ फोन में अल्ट्रा-वाइड लेंस और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए, F8 Ultra में 20MP का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है, जो बेहतर पोर्ट्रेट और वीडियो कॉलिंग अनुभव प्रदान करेगा। पॉको की नई F8 सीरीज की चार्जिंग क्षमताओं को लेकर भी अहम जानकारियाँ सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि Poco F8 Pro और F8 Ultra दोनों मॉडल 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएंगे। वहीं, Ultra वेरिएंट को और प्रीमियम बनाते हुए कंपनी इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी दे सकती है।

यह भी पढ़ें: Oppo Reno 15 5G सीरीज आज लॉन्च होगा, 200MP कैमरा और दमदार बैटरी के साथ

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *