Bapi Khabar

Bapi Khabar

Blog

Raw Onion Health Benefits – रोज़ाना खाने से होते हैं ये खास शारीरिक बदलाव

Raw Onion Health Benefits: कच्चा प्याज हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना कच्चा प्याज खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। आयुर्वेद में भी कच्चे प्याज का खूब इस्तेमाल किया जाता है। यह आपके शरीर को स्वस्थ रखने के साथ आपकी त्वचा और बालों को भी स्वस्थ रखता है। कच्चे प्याज को गरीबों की दवा भी कहा जाता है। जो आसानी से उपलब्ध, सस्ता और स्वास्थ्यवर्धक होता है। आयुर्वेद में प्याज को गठिया रोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर में ऊर्जा बढ़ाता है। यह पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या में भी सुधार करता है। इसके साथ ही ताजा प्याज का रस नकसीर को रोकने में भी मदद करता है। प्याज रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।

Raw Onion Health Benefits

Raw Onion Health Benefits: विज्ञान के अनुसार प्याज के फायदे

प्याज में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट जैसे क्वेरसेटिन और सल्फर यौगिक शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। कच्चा प्याज दिल की बीमारी को ठीक करता है। ब्लड प्रेशर को कम करता है। कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है, जो दिल के लिए अच्छा है। लाल प्याज में पाए जाने वाले एंथोसायनिन यौगिक कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं। प्याज डायबिटीज के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि ये इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं। और लीवर में शुगर मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं। प्याज को आंत के स्वास्थ्य के लिए प्रीबायोटिक्स का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, जिससे पेट स्वस्थ रहता है।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *