Mysuru Murder Case: कर्नाटक के मैसूर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के मुंह पर केमिकल विस्फोटक पाउडर भरकर उसकी हत्या कर दी। हत्या की शिकार प्रेमिका 20 वर्षीय दर्शिता थी।

Mysuru Murder Case
कर्नाटक के मैसूर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के मुंह में केमिकल विस्फोटक पाउडर डालकर उसकी हत्या कर दी। हत्या की शिकार प्रेमिका 20 वर्षीय दर्शिता थी। हत्यारा युवक सिद्धराजू है। सूचना के अनुसार, दर्शिता केरल की निवासी थी। उसने वहां के एक मजदूर से शादी की थी, लेकिन उसका सिद्धराजू के साथ अवैध संबंध था। सोमवार को दोनों एक लॉज में ठहरे हुए थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में सिद्धराजू ने दर्शिता के तकिये में केमिकल विस्फोटक भर दिया। इसके चलते मौके पर ही दर्शिता की मौत हो गई। हत्या को अलग रूप देने के लिए उसने इसे मोबाइल विस्फोट बताया। लेकिन घटना पर शक होने के कारण लॉज मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी सिद्धराजू ने सच्चाई कबूल कर ली।
यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो किराया बढ़ा: जानिए नए रेट और कितना पड़ेगा जेब पर असर!





