Bapi Khabar

Bapi Khabar

MOVIES

Mahavatar Narsingh Movie: पहली एनिमेटेड फिल्म जिसने पार किए 100 करोड़!

Mahavatar Narsingh Movie: इस समय बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’, ‘सन ऑफ सरदार-2’, ‘धड़क-2’, ‘द फैंटास्टिक फोर’ और ‘फास्ट स्टेप्स’ जैसी फिल्मों के साथ टक्कर में है एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिंह‘। अब तक 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी यह देश की पहली एनिमेटेड फिल्म बन गई है। दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आ रही है।

Mahavatar Narsingh Movie

Mahavatar Narsingh Movie

अश्विनी कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक एनिमेटेड फिल्म के रूप में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। पौराणिक कथा पर आधारित इस फिल्म ने रिलीज़ के दिन से ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसे दर्शकों ने इतना पसंद किया है कि इसने अब तक भारत में बनी सभी एनिमेटेड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। मंगलवार तक इसने 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

महावतार नरसिंह’ मंगलवार को कई भाषाओं में रिलीज़ हुई है। बताया जा रहा है कि इसने 12 दिनों में 106.05 करोड़ की कमाई की है। भगवान विष्णु के दशावतार पर आधारित यह एक एनिमेटेड फ्रेंचाइज़ी की पहली फिल्म है।

यह भी पढ़ें: ईशा और अभिषेक की जोड़ी फिर से साथ, ब्रेकअप के बाद रिश्ते में नया मोड़!

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *