KGF Actor Death: दिनेश मंगालुरु कन्नड़ फ़िल्म जगत में एक आर्ट डायरेक्टर के रूप में काफी मशहूर थे। जानकारी के अनुसार, लंबे समय से बीमार चल रहे दिनेश का इलाज हो रहा था। उन्होंने उडुपी ज़िले के कुंदापुरा स्थित अपने घर में 55 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

KGF Actor Death
कन्नड़ फ़िल्म इंडस्ट्री से एक दुखद ख़बर आई है। ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘KGF’ में बॉम्बे डॉन की भूमिका निभाकर लोकप्रिय हुए अभिनेता दिनेश मंगालुरु का निधन हो गया है। इस ख़बर के बाद पूरे फ़िल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। निधन के समय उनकी उम्र मात्र 55 वर्ष थी। कन्नड़ सिनेमा में एक आर्ट डायरेक्टर के रूप में उनका योगदान अतुलनीय रहा। ‘KGF’ फ़िल्म में काम करने के बाद वे इंडस्ट्री के एक जाने-माने अभिनेता बन गए थे। मिली जानकारी के अनुसार, वे लंबे समय से बीमार थे। दिनेश मंगालुरु कन्नड़ फ़िल्म जगत में एक आर्ट डायरेक्टर के रूप में काफ़ी मशहूर थे। लंबे समय से बीमार चल रहे दिनेश का इलाज हो रहा था। उन्होंने कर्नाटक के उडुपी ज़िले के कुंदापुरा स्थित अपने घर में 55 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनकी मौत का कारण मस्तिष्क में रक्तस्राव (Brain Haemorrhage) बताया गया है। फ़िल्म जगत की कई हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
दिनेश मंगालुरु का जन्म 1 जनवरी 1970 को हुआ था। उन्होंने फ़िल्मी दुनिया में एक अभिनेता के रूप में अपना सफ़र शुरू किया था, लेकिन उनकी आर्ट डायरेक्शन ने लोगों के दिलों को छू लिया। एक अभिनेता के रूप में जितनी सफलता उन्हें नहीं मिली, उससे कहीं ज़्यादा सफलता उन्होंने आर्ट डायरेक्टर के रूप में हासिल की। उन्होंने ‘नंबर 73 शांति निवास’ जैसी फ़िल्मों में आर्ट डायरेक्टर के रूप में काम किया। इसके अलावा ‘आ दीनागालु’ और ‘KGF’ जैसी फ़िल्मों में अपने अभिनय के ज़रिए भी उन्होंने दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाई।
यह भी पढ़ें: Govinda Divorce News: क्या पत्नी सुनीता देंगी तलाक? मैनेजर का आया बयान!





