Honor आज चीनी बाजार में अपना एक नया स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी में है, जिसे Honor Power 2 के नाम से लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इस डिवाइस की परफॉर्मेंस और पावर बैकअप से जुड़ी अहम जानकारियां साझा की हैं। कन्फर्म डिटेल्स के मुताबिक, स्मार्टफोन में लेटेस्ट MediaTek Dimensity सीरीज़ का प्रोसेसर दिया जाएगा और इसे बड़ी 10,080mAh बैटरी के साथ उतारा जाएगा, जिससे लंबी बैटरी लाइफ मिलने की उम्मीद है। Honor Power 2, पिछले साल अप्रैल 2025 में लॉन्च हुए ओरिजिनल Honor Power का अगला वर्जन होगा। आइए जानते हैं इस अपकमिंग फोन से जुड़ी बाकी अहम बातें।

Honor Power 2 में होगी हाई परफॉर्मेंस चिपसेट
लॉन्च से पहले Honor ने Weibo पर एक पोस्ट शेयर कर Honor Power 2 की परफॉर्मेंस से जुड़ी अहम जानकारी दी है। कंपनी के मुताबिक, इस स्मार्टफोन ने AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में 2.4 मिलियन से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है, जो इसे अपने प्राइस सेगमेंट में बेहद मजबूत बनाता है। Honor का दावा है कि यह स्कोर इस कैटेगरी के अन्य स्मार्टफोन्स से बेहतर है। खास बात यह है कि Honor Power 2 दुनिया का पहला फोन होगा, जिसमें MediaTek का नया Dimensity 8500 Elite चिपसेट देखने को मिलेगा, जिससे हाई-लेवल स्पीड और स्मूद परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा रही है।

Honor Power 2 को कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर शोकेस कर दिया है, जिससे इसके डिजाइन और कलर ऑप्शन्स की झलक मिल चुकी है। लिस्टिंग के मुताबिक, यह स्मार्टफोन Phantom Night Black, Sunburst Orange और Snow White जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा। पहले से सामने आई जानकारी के अनुसार, फोन में बड़ी 10,080mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके साथ ही डिवाइस में 27W रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी होगी, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे गैजेट्स को चार्ज किया जा सकेगा।
Honor Power 2 कब होगा लॉन्च?
Honor Power 2 को आज यानी 5 जनवरी को भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.79-इंच का LTPS फ्लैट डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 1.5K (1,200×2,640 पिक्सल) रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। खास बात यह है कि स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 8,000 निट्स तक पहुंच सकती है, जिससे तेज रोशनी में भी बेहतर विज़िबिलिटी मिलेगी। कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो फोन में 50MP का रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Oppo Reno 15 Series इंडिया लॉन्च: 8 जनवरी और संभावित कीमत





