Health Benefits Walking on Grass: क्या आप जानते हैं? सुबह घास पर नंगे पैर चलने से मिलते हैं ये फायदे!
Health Benefits Walking on Grass: Journal of Environment and Public Health एक स्टडी में कहा गया है कि आजकल के लोग सबसे बुरे समय में जी रहे हैं क्योंकि उनका पर्यावरण और पृथ्वी से कोई संबंध नहीं रह गया है।

Health Benefits Walking on Grass
बचपन में दादी-नानी नंगे पैर घास पर चलने के लिए कहा करती थीं। पहले लोग भी रोज़ाना नंगे पैर घास पर टहला करते थे, लेकिन आधुनिक भागदौड़ भरी ज़िंदगी में अब बहुत कम लोग ही ऐसा कर पाते हैं। किसी के पास अपने लिए समय ही नहीं है। लेकिन अगर आप अपनी व्यस्त दिनचर्या से सुबह का थोड़ा समय निकालकर नंगे पैर घास पर चलें, तो इसके कई फायदे मिलते हैं। नंगे पैर घास पर चलना नेचुरोपैथी की एक तकनीक है, जो इंसान को प्रकृति से जोड़ती है। जर्नल ऑफ़ एनवायरनमेंट एंड पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित एक स्टडी में कहा गया है कि आजकल के लोग सबसे बुरे दौर में जी रहे हैं, क्योंकि उनका पर्यावरण और धरती से कोई संबंध नहीं रह गया है। स्टडी में दावा किया गया था कि अगर इंसान धरती के इलेक्ट्रॉन्स से जुड़ जाए, तो उसकी ज़िंदगी में कई मानसिक बदलाव आते हैं। यह सभी के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

Bare Foot Photograph:(AI)
शांतिपूर्ण नींद आएगी।
यदि आप नंगे पाँव घास पर चलते हैं तो रात में आपको शांतिपूर्ण नींद आएगी। घास पर नंगे पाँव चलना एक तरह की नींद की गोली की तरह काम करेगा। हेल्थ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रोज़ सुबह आधा घंटा नंगे पाँव चलने से सोने की आदत में सकारात्मक बदलाव आता है।
सूजन कम हो जाएगी
जब हमारी कोशिकाएँ फ्री रेडिकल्स से भर जाती हैं, तब उनमें सूजन हो जाती है। कोशिकाओं में सूजन होना कई बीमारियों का कारण बनता है। नंगे पाँव घास पर चलने से शरीर के अंग सक्रिय हो जाते हैं और सूजन को दूर कर देते हैं। बाहर चलने से शरीर को सूर्य की किरणें मिलती हैं, जिससे विटामिन D प्राप्त होता है।
मानसिक शांति
कई अध्ययनों में कहा गया है कि सुबह टहलने से मानसिक शांति मिलती है। लेकिन अगर आप नंगे पांव चलते हैं तो इसके कई फायदे होते हैं।
हृदय रोग होने नहीं देगा
सुबह घास पर नंगे पाँव चलने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह हृदय की धड़कन और रक्तचाप को नियंत्रित करता है, जिसकी वजह से हृदय रोग की आशंका बहुत कम हो जाती है।
आँखों के लिए सहायक
नंगे पैर घास पर चलने से आँखों की शक्ति बढ़ती है। घास पर नंगे पैर चलने से पैरों की दूसरी और तीसरी उंगली पर सबसे ज्यादा दबाव पड़ता है। इन उंगलियों का सीधा संबंध आँखों से होता है। इसलिए नंगे पैर चलना आँखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है।
यह भी पढ़ें: Toor Dal Benefits: अरहर दाल से मिलते हैं जबरदस्त फायदे, लेकिन नुकसान भी जानें।





