Google Maps Gemini AI इंटीग्रेशन के साथ ऐप में चार बड़े नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनमें बेहतर EV चार्जर लोकेटर, अपडेटेड Explorer टैब और लोकल बिज़नेस के लिए नया रिव्यू सिस्टम शामिल है। Gemini AI अब रेस्टोरेंट और होटलों की डिटेल्ड जानकारी तेजी से उपलब्ध कराएगा, वहीं Explorer टैब आसपास के प्रमुख स्थानों को और सटीकता से दिखाएगा। EV चार्जर लोकेटर रियल-टाइम में चार्जिंग स्टेशनों की उपलब्धता बताता है, और हॉलिडे सीजन के लिए रिव्यू देने का नया विकल्प भी जोड़ा गया है।

Google Maps में इस बार चार नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जो ट्रिप प्लानिंग से लेकर रोज़मर्रा की यात्रा तक उपयोगकर्ताओं के अनुभव को बेहतर बनाएंगे। अपडेट में Google Maps Gemini AI इंटीग्रेशन, उन्नत EV चार्जर लोकेटर, रिफ्रेश्ड Explorer टैब और लोकल बिज़नेस के लिए नया रिव्यू ऑप्शन शामिल है। इनमें से कुछ फीचर्स यूज़र्स तक पहुंच चुके हैं, जबकि बाकी अपडेट आने वाले दिनों में चुनिंदा देशों में रोलआउट किए जाएंगे।
Google Maps में Gemini AI की एंट्री
Google Maps Gemini AI की मदद से अब यूजर्स रेस्टोरेंट, होटल, इवेंट वेन्यू और अन्य लोकेशंस के बारे में पहले से ही गहराई से जानकारी हासिल कर सकेंगे। यह फीचर किसी भी जगह पर जाने से पहले उसके रिव्यू, उपलब्ध सुविधाओं और जरूरी डिटेल्स को एक ही जगह पर दिखाता है। यूजर्स यहां पार्किंग, मेन्यू और अन्य आवश्यक जानकारी भी आसानी से चेक कर सकते हैं। यह नया अपडेट अमेरिका में Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है।
Explorer टैब को मिला ताज़ा अपडेट
Google Maps का नया Explorer टैब अब आसपास मौजूद लोकेशंस और एक्टिविटीज को और ज्यादा स्पष्ट तरीके से दिखाता है। यूजर्स सिर्फ स्वाइप अप करके ट्रेंडिंग स्पॉट्स, रेस्टोरेंट्स और नज़दीकी लोकप्रिय स्थानों की लिस्ट देख सकते हैं। इसके अलावा इस सेक्शन में Lonely Planet, OpenTable, Viator और लोकल क्रिएटर्स की रिकमेंडेशन भी शामिल की गई हैं। Google ने इस अपडेट को iOS और Android दोनों प्लेटफॉर्म्स पर ग्लोबली रोलआउट कर दिया है।
EV चार्जर सर्च फीचर
Google Maps में EV चार्जर लोकेटर फीचर पहली बार 2022 में जोड़ा गया था, और अब कंपनी ने इसमें कई नए स्मार्ट अपडेट शामिल किए हैं। अब जब यूजर्स मैप्स पर EV chargers सर्च करेंगे, तो उन्हें यह भी दिखेगा कि उस लोकेशन पर पहुंचने तक कितने चार्जर उपलब्ध रहेंगे। यह नया सिस्टम AI की मदद से रियल-टाइम डेटा प्रदान करता है। Google जल्द ही इस अपडेट को Android Auto और Google Built-in सपोर्ट वाली कारों के लिए ग्लोबली रोलआउट करने की योजना बना रहा है।
हॉलिडे सीज़न स्पेशल रिव्यू फीचर
Google अब हॉलिडे सीज़न के लिए रिव्यू देने वाले यूज़र्स को नए, थीम-बेस्ड रिव्यू प्रोफाइल उपलब्ध करा रहा है। रिव्यू लिखते समय यूज़र्स चाहें तो अपना नाम और प्रोफाइल फोटो बदलकर एक अलग हॉलिडे-स्टाइल आइडेंटिटी भी चुन सकते हैं। यह फीचर जल्द ही दुनिया भर में सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Huawei Enjoy 70X आया मार्केट में प्रीमियम कर्व्ड डिस्प्ले और 6,100mAh बैटरी के साथ





