Gold Price Today : सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद, अब सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। बाजार में सोने की कीमतों में तेजी तो दिख रही है, लेकिन चांदी की कीमतों में अब थोड़ी गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जानी-मानी कंपनी सिटीग्रुप ने अनुमान लगाया है कि आने वाले दिनों में चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी होगी और सोना सस्ता होगा। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें कम होती हैं, तो देश में भी सोना सस्ता हो जाएगा।

Gold Price Today
सोना खरीदने से पहले चेक कर लें बाजार में सोने का भाव क्या है, भुवनेश्वर में गुरुवार को 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 500 रुपए बढ़कर 91,050 रुपए हो गया। 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 99,330 रुपए हो गया है। चांदी 1,24,000 रुपए प्रति किलोग्राम है। सिटीग्रुप ने कहा कि चांदी की आपूर्ति में कमी और निवेश मांग बढ़ने से इसकी कीमत बढ़कर 40 डॉलर प्रति औंस हो जाएगी। पिछले साल चांदी की कीमतों में 24 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद इस साल यह 30 फीसदी महंगी हो गई है।

Photograph: (Google)
इसी तरह, मुंबई में 24 कैरेट की कीमत 99,330 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 91,050 रुपये है। नई दिल्ली में 24 कैरेट की कीमत 99,480 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 91,050 रुपये है। दक्षिण भारत के प्रमुख शहर चेन्नई में 24 कैरेट की कीमत 99,330 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 91,050 रुपये है। पूर्वी भारत के प्रमुख शहर कोलकाता में कीमत 99,330 रुपये और 91,050 रुपये है। वहीं दूसरी ओर, चांदी की कीमत बढ़कर 1,24,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

Photograph: (Google)
वैश्विक चांदी बाजार का मूल्य 3 अरब डॉलर है। चूँकि इस क्षेत्र में आपूर्ति सीमित है, इसलिए मांग में कोई भी बदलाव कीमत को प्रभावित करता है। अनुमान है कि लगातार पाँचवें वर्ष चांदी की मांग आपूर्ति से अधिक रहेगी।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ज़िंदा हैं मेटा पर चली मौत की झूठी खबर!





