Gmail Update: जब आप Gmail खोलते हैं तो अक्सर आपका इनबॉक्स ढेरों प्रोमोशनल मेल, डिस्काउंट नोटिफिकेशन, ऑफर अलर्ट और कई न्यूजलेटर्स से भरा हुआ मिलता है। इनमें से बड़ी संख्या में ऐसे ईमेल होते हैं जिन्हें आप शायद कभी खोलते भी नहीं, लेकिन फिर भी वे कमरे की तरह इनबॉक्स भरते रहते हैं। जरूरत के मेल और बेकार मेल को छांटने में समय भी ज्यादा लगता है और कई बार महत्वपूर्ण ईमेल ध्यान से छूट भी जाते हैं। इसी परेशानी को कम करने के लिए Gmail में अब ‘Manage Subscriptions’ नाम का नया फीचर जोड़ा गया है। इसकी मदद से आप अपनी सभी सब्सक्रिप्शन ईमेल्स को एक ही सेक्शन में देख सकते हैं, मतलब बार-बार मेल ढूंढने या डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह फीचर इनबॉक्स को साफ-सुथरा रखने और जरूरी मेल जल्दी खोजने में काफी मददगार साबित हो सकता है।

इस फीचर में Gmail आपके सबसे अधिक ईमेल भेजने वाले सेंडर्स को लिस्ट के शीर्ष पर दिखाता है, जिससे पहचानना आसान हो जाता है कि किस सब्सक्रिप्शन से ज्यादा ईमेल आते हैं। यहाँ से आप चाहें तो एक ही क्लिक में उन अनचाही सब्सक्रिप्शन को हटाकर इनबॉक्स पर बोझ कम कर सकते हैं। भले ही यह फीचर अंतिम समाधान नहीं है, लेकिन यह इनबॉक्स को नियमित रूप से साफ रखने और गैर-जरूरी मेल कम करने में काफी मदद करता है। आगे हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि Gmail के नए Manage Subscriptions फीचर का उपयोग कैसे करें और यह आपके मेल अनुभव को कैसे बेहतर बना सकता है।
Gmail Update Manage Subscriptions इस्तेमाल करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Gmail ऐप खोलें।
अब स्क्रीन के टॉप-राइट साइड में दिख रहे मेनू (तीन डॉट) आइकन पर टैप करें। - नीचे स्क्रॉल करते हुए “Manage Subscriptions” सेक्शन पर जाएं।
अगर आपके ऐप में यह विकल्प दिखाई नहीं दे रहा है तो संभव है कि आपका ऐप पुराना हो। ऐसे में Google Play Store में जाएं और Gmail ऐप को अपडेट कर लें, फिर विकल्प उपलब्ध हो जाएगा। - इस सेक्शन में आपको सभी सेंडर्स की सूची दिखाई देगी, जो अवरोही क्रम में होगी। यानी जिन सेंडर्स से सबसे ज्यादा मेल आते हैं वे सूची के सबसे ऊपर होंगे।
- यहाँ से आप चाहें तो अनचाही या बेकार न्यूजलेटर/मेल को एक क्लिक में Unsubscribe कर सकते हैं, जिससे इनबॉक्स पहले की तुलना में काफी साफ बनेगा।
- यदि आप PC या लैपटॉप पर Gmail उपयोग कर रहे हैं, तो लेफ्ट-साइड में मौजूद मेनू आइकन पर क्लिक करें। वहां आपको Manage Subscription का विकल्प मिल जाएगा, जहां से वही प्रक्रिया फॉलो की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: 9,000mAh बैटरी का झटका OnePlus Ace 6 Turbo 5G Snapdragon 8 के साथ लॉन्च




