OnePlus बहुत जल्द मार्केट में एक नया स्मार्टफोन पेश कर सकता है, जिसे चीन में OnePlus Ace 6 Turbo नाम से लॉन्च किए जाने की चर्चा तेज है। कंपनी हाल ही में OnePlus Ace 6 को बाजार में उतार चुकी है, और अब सामने आई रिपोर्ट्स बताती हैं कि ब्रांड अपनी Ace 6 सीरीज में एक और मॉडल जोड़ने की तैयारी में है। अनुमान है कि यह नया फोन सीरीज का तीसरा वेरिएंट होगा, जिसे कंपनी आने वाले दिनों में आधिकारिक रूप से पेश कर सकती है।

लॉन्च से पहले ही OnePlus Ace 6 Turbo से जुड़ी कई अहम डिटेल्स लीक हो चुकी हैं, जिनमें इसके चिपसेट, डिस्प्ले और बैटरी क्षमता की जानकारी शामिल है। रिपोर्ट्स का दावा है कि कंपनी इसी मॉडल को अगले साल भारतीय बाजार में OnePlus Nord 6 नाम से पेश कर सकती है। कहा जा रहा है कि इस फोन में Snapdragon 8 सीरीज प्रोसेसर और लगभग 9,000mAh की हाई-कैपेसिटी बैटरी दी जा सकती है, जो इसे पावर और परफॉर्मेंस दोनों में दमदार बना देगी।
OnePlus Ace 6 Turbo Features & Specs
Weibo पर साझा की गई एक पोस्ट में टिपस्टर Digital Chat Station ने खुलासा किया है कि आने वाला OnePlus Ace 6 Turbo कई मजबूत स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स का दावा है कि इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो इसे हाई-परफॉर्मेंस कैटेगरी में और आगे ले जाएगा। इतना ही नहीं, फोन में करीब 9,000mAh की विशाल बैटरी मिलने की भी उम्मीद है, जो लंबी बैकअप क्षमता के साथ इसे एक पावर-पैक्ड डिवाइस बनाएगी।

165Hz Display Smoothness फीचर
डिस्प्ले को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार OnePlus Ace 6 Turbo में करीब 6.78-इंच का LTPS OLED पैनल देखने को मिल सकता है। यह स्क्रीन 1.5K रिज़ॉल्यूशन के साथ आएगी और इसमें 144Hz से लेकर 165Hz तक का हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने की संभावना है, जो बेहतर स्मूदनेस और विज़ुअल एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। फीचर्स को देखते हुए माना जा रहा है कि यह फोन कंपनी इसे मिड-रेंज सेगमेंट में पेश कर सकती है।
2026 में आ सकता है फोन
ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus Ace 6 Turbo की लॉन्चिंग चीन में अगले साल जनवरी या फिर फरवरी की शुरुआत में हो सकती है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट, खासतौर पर भारत और ग्लोबल सेगमेंट के लिए कंपनी इसे OnePlus Nord 6 नाम के साथ पेश कर सकती है। अनुमान है कि यह ग्लोबल वेरिएंट 2026 की दूसरी तिमाही (Q2) में बाजार में एंट्री लेगा।
यह भी पढ़ें: Google Pixel 9 Pro Fold पर सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर, चेक करें डील





