Honda Motorcycle अपनी प्रीमियम बाइक्स की लाइनअप में E-Clutch फीचर जोड़कर उन्हें लगातार अपग्रेड कर रही है। इसी क्रम में कंपनी ने 2026 Honda CB750 Hornet को भी इस एडवांस क्लच तकनीक के साथ ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। नया E-Clutch सिस्टम राइडिंग को पहले से काफी स्मूद और आसान बनाता है। डिजाइन और मैकेनिकल कंपोनेंट्स में बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन बाइक को नए कलर ऑप्शंस के साथ ताज़ा लुक दिया गया है। उम्मीद है कि यह अपडेटेड Hornet मॉडल जल्द ही भारतीय बाजार में भी लॉन्च होगा।

Honda CB750 Hornet इंजन क्षमता अब भी उतनी ही तगड़ी
2026 Honda CB750 Hornet में कंपनी ने पहले वाला ही 755cc का पैरेलल-ट्विन इंजन बरकरार रखा है, जो 90 hp की पावर और 75 Nm का टॉर्क देने में सक्षम है। इस बार इसमें नया E-Clutch सिस्टम शामिल किया गया है, जो क्लच को बार-बार दबाने की जरूरत कम कर देता है और गियर शिफ्टिंग को काफी स्मूद बना देता है। यह तकनीक इलेक्ट्रॉनिक एक्ट्यूएटर्स पर आधारित है, जो क्लच को ऑटोमेटिक तरीके से ऑपरेट करते हैं। वहीं राइडर्स के लिए पूरी तरह मैनुअल कंट्रोल का विकल्प भी उपलब्ध रखा गया है।
बाइक के ब्रेक्स और सस्पेंशन में क्या मिला नया
Honda CB750 Hornet के सस्पेंशन और ब्रेकिंग हार्डवेयर में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। बाइक में पहले की तरह ही फ्रंट में Showa SFF-BP USD फोर्क और रियर में लिंक्ड मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप मिलता है। ब्रेकिंग सिस्टम भी पहले जैसा ही रखा गया है फ्रंट व्हील पर 296mm के डुअल डिस्क ब्रेक और रियर व्हील पर 240mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए बाइक में डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड रूप में मौजूद है।

ताज़ा कलर वैरिएंट्स
Honda ने 2026 CB750 Hornet को नया और अधिक स्टाइलिश लुक देने के लिए कई ताज़ा कलर ऑप्शंस शामिल किए हैं। नए शेड्स में ग्रेफाइट ब्लैक, मैट बैलिस्टिक ब्लैक मेटैलिक (रेड फ्रेम के साथ), वुल्फ सिल्वर मेटैलिक इरिडियम ग्रे मेटैलिक कॉम्बिनेशन, गोल्डफिंच येलो वुल्फ सिल्वर मेटैलिक और मैट जींस ब्लू मेटैलिक मैट बैलिस्टिक ब्लैक मेटैलिक जैसी स्कीमें शामिल हैं। ये सभी कलर वैरिएंट्स बाइक को पहले से अधिक स्पोर्टी और प्रीमियम अपील प्रदान करते हैं।

CB750 Hornet Feature Highlights
Honda CB750 Hornet में पहले की तरह कई प्रीमियम फीचर्स बरकरार रखे गए हैं। बाइक में 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सपोर्ट, HSTC (Honda Selectable Torque Control) और चार अलग-अलग राइडिंग मोड्स मिलते हैं। इन उन्नत फीचर्स की वजह से यह बाइक टेक-लवर राइडर्स के लिए पहले से भी ज्यादा आकर्षक विकल्प बन जाती है।
यह भी पढ़ें: MG Windsor EV 3 लाख की डाउन पेमेंट पर कितनी बनेगी EMI? जानें पूरी डिटेल





